
अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां गुरुवार को प्रधान के पति को अगवा करके जिंदा जला दिया गया। रात को वे अधजले हालत में मिले। इसके बाद उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी के दखल के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
घटना मुंशीगंज के बंदोइया गांव की है। यहां ग्राम प्रधान के पति अर्जुन गुरुवार सुबह घर से बाहर निकले थे। परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा, रवि और संतोष ने उन्हें अगवा कर लिया।
अधजली हालत में मिले अर्जुन
अर्जुन जब घर नहीं लौटे, तो उनके परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। रात में अर्जुन अधजली हालत में मिले। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें लखनऊ के ट्र्रामा सेंटर में रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
5 लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें वे 5 लोगों पर जलाने का आरोप लगा रहे हैं। स्मृति ईरानी ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.