दिल्ली में 13 साल की लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, मदहोश रखने के लिए देते थे ड्रग्स, तीन आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली में घर से सब्जी खरीदने निकली लड़की को अपराधियों ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 19, 2022 11:42 AM IST

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में 13 साल की एक लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। लड़की के अगवा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। इसी दौरान उसे साकेत मेट्रो स्टेशन के बाहर बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़की को मदहोश रखने के लिए ड्रग्स देते थे।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान मोहित (20), आकाश (19) और शाहरुख (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ अपहरण, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, गलत तरीके से बंधक बनाने, आपराधिक साजिश रचने और पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest Videos

24 अप्रैल की शाम घर से निकली थी पीड़िता
पुलिस के मुताबिक लड़की के परिवार ने बताया कि वह 24 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे घर से निकली थी। जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने सोचा कि वह किसी दोस्त के यहां गई है या फिर रिश्तेदारों के साथ है। बाद में उसके माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर 26 अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर ने कहा कि 1 मई को पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक आरोपी दक्षिण दिल्ली में है। इसके बाद लड़के को पकड़ लिया गया है। उसके कहने पर अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया।

ड्रग्स के असर में थी लड़की
बेनिता मैरी ने कहा कि एक स्थानीय महिला ने पुलिस को नाबालिग लड़की के बारे में सूचित किया था। उसने लापता लड़की के पोस्टर देखे थे। जब लापता लड़की को साकेत मेट्रो स्टेशन के पास से बचाया गया तो वह कुछ नशीले पदार्थों या ड्रग्स के प्रभाव में थी। इसके बाद उसे एम्स में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया जहां यौन शोषण की पुष्टि हुई।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन शाम करीब पांच बजे लड़की सब्जी खरीदने बाजार गई थी। उसने शनि बाजार के लिए एक ऑटो लिया जो उसके घर से लगभग दो किलोमीटर दूर था। ऑटो शाहरुख चला रहा था। उसे बाजार छोड़ने के बजाय, उसने अपने दो दोस्तों आकाश और किशोर को बुलाया और उसे ओखला ले गया। जहां उन्होंने उसे ऑटो में नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ गाली-गलौज की।

यह भी पढ़ें- 1988 के रोडरेज मामले में नवजोत सिद्धू को मिली एक साल जेल की सजा, हिरासत में लेगी पंजाब पुलिस

अपराधियों ने लड़की को तिगरी इलाके में छोड़ा 
इसके बाद वे उसे जेजे कैंप तिगरी ले आए जहां एक और लड़का सलमान चेसी चार लड़कों के साथ शामिल हुआ और जबरन संबंध बनाए। उन्होंने पूरी रात वहीं बिताई। अगली सुबह सलमान चेसी चार लड़कों के साथ उसे मथुरा के कोसी कलां ले गया। जहां उन्होंने उसे एक दिन के लिए रखा और अगले दिन वे उसे वापस दिल्ली ले आए और तिगरी इलाके में छोड़ दिया। डीसीपी ने कहा कि  अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिस ऑटो में आरोपी लड़की के साथ आया था, उसका भी पता लगाया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के 17 साल के कंप्यूटर प्रोग्रामर द्वारा बनाए गए Bots से दी गई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों वापस लौटाई फाइल
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन