चक्रवाती तूफान रेमल की चपेट में मिजोरम, आइजोल में पत्थर की खदान ढही, 10 की मौत कई घायल

Published : May 28, 2024, 11:53 AM IST

मिजोरम के आइजोल जिले में आज मंगलवार (28 मई) को भारी बारिश की वजह से एक पत्थर की खदान ढह जाने से दस लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग फंसे हुए हैं।

PREV
17
आइजोल

आइजोल के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पत्थर की खदान  फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

27
आइजोल में लगातार हो रही भारी

आइजोल में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण तलाशी अभियान में बाधा आ रही है।

37
मिजोरम के आइजोल में भारी बारिश की वजह से सभी स्कूल बंद

मिजोरम के आइजोल में भारी बारिश की वजह से सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। वहीं  सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

47
आइजोल में भूस्खलन

आइजोल में भूस्खलन की वजह से कई राजमार्ग और प्रमुख सड़कें भी बाधित हो गई हैं। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है।

57
भीषण चक्रवाती तूफान रेमल

इन दिनों भीषण चक्रवाती तूफान रेमल अपने उफान पर है। ये तूफान रविवार रात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के बीच टकराया था। इसके वजह से मिजोरम में भारी बारिश हो रही है।

67
चक्रवाती तूफान रेमल

मौसम कार्यालय ने अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

77
चक्रवात रेमल ने नाजुक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया

चक्रवात रेमल ने नाजुक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। चक्रवात आने से पहले पश्चिम बंगाल में संवेदनशील इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को निकाला गया था।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories