
Mizoram Assembly Exit Poll. मिजोरम के 40 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में इस बार मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार बनेगी या फिर कांग्रेस की वापसी होगी, यह तो 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे के बाद ही तय हो पाएगा। इससे पहले एग्जिट पोल के परिणामों ने राज्य में काफी कुछ साफ कर दिया है। माना जा रहा है कि यही परिणाम नतीजों में बदलते हैं तो फिर मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार इस बार नहीं बनने जा रही है। क्योंकि जेडपीएम ने मिजो को कड़ी टक्कर दी है।
मिजोरम विधानसभा एग्जिट पोल 2023 के नतीजे
| किसने किया एग्जिट पोल | मिजो नेशनल फ्रंट को सीटें | जेडपीएम को सीटें | कांग्रेस व अन्य को सीटें |
| जन की बात | 10-14 | 15-25 | 05-09 |
| सी वोटर | 15-21 | 12-18 | 02-08 |
मिजोरम एग्जिट पोल 2018: किसके पक्ष में था रूझान
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 में एग्जिट पोल में कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच कांट की टक्कर दिखाई गई। लेकिन जब चुनावी नतीजे आए तो वे एग्जिट पोल से कहीं आगे थे। 2018 में राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से मिजो नेशनल फ्रेंट ने 27 सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज की और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। मुख्यमंत्री जोरमथंगा 2023 के विधानसभा चुनावों में भी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस भी मिजोरम में सीटें जीतने की उम्मीद रखती है।
एग्जिट पोल पर भारी चुनावी नतीजे
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने एग्जिट पोल में कांग्रेस को 16 सीटें, मिजो नेशनल फ्रंट को 18 सीटें दी थीं। न्यूज एक्स नेता के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 15 और मिजो नेशनल फ्रंट को 19 सीटें दी थीं जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें जाने का दावा किया गया था। लेकिन रिजल्ट में मिजो नेशनल फ्रंट ने 40 में से 27 सीटों पर कब्जा किया और सरकार बनाई।
मिजोरम में कब हुए चुनाव-कब आएंगे नतीजे
मिजोरम विधानसभा के लिए 7 नवंबर को वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 में 78.40 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि 2018 में 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी। राज्य के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें
Telangana Exit Poll Result: तेलंगाना में बीआरएस-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जानें ताजा आंकड़े
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.