
Mizoram Assembly Election 2023. मिजोरम विधानसभा चुनाव में शामिल होने जा रहे 112 उम्मीदवार करोड़पति हैं। यानि चुनाव लड़ने वाले करीब 68 प्रतिशत कैंडिडेट करोड़पति हैं। जहां तक सबसे धनी प्रत्याशी की बात है तो आम आदमी पार्टी ने यहां बाजी मारी है। आप के एंड्रयू लालरेमकिमापचुआई की संपत्ति 69 करोड़ रुपए है। वहीं सबसे गरीब प्रत्याशी की बात करें तो रामह्न एडेना सबसे कम पैसे वाले हैं और उनकी संपत्ति मात्र 1500 रुपए है।
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 में क्या थी स्थिति
मिजोरम में पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो मिजो नेशनल फ्रंट के लालरिनेंगा साइलो 100 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे धनी प्रत्याशी थे। वहीं दूसरे नंबर मिजो नेशनल फ्रंट के ही रॉबर्ट रोमाविया थे, जिन्होंने आइजल ईस्ट सेकेंड से चुनाव लड़ा था। तब उनकी संपत्ति 44 करोड़ थी। इस बार साइलो फिर से मैदान में हैं लेकिन संपत्ति घटकर 32.24 करोड़ रह गई है।
मिजोरम विधानसभा चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी
मिजोरम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष 69 करोड़ की संपत्ति के साथ नंबर 1 पर हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी आर वनलालआंगा हैं और इनकी संपत्ति 55.6 करोड़ रुपए है। तीसरे नंबर पर एच गिंजालाला हैं जिनकी संपत्ति 36.9 करोड़ रुपए है। मिजो नेशनल फ्रंट के प्रेसीडेंट और सीएम जोरमथांगा की संपत्ति 5 करोड़ है और वे 5वें नंबर पर हैं। जेडपीएम की तरफ से सीएम कैंडिडेट लालदुहोमा की संपत्ति 4 करोड़ रुपए है। मिजोरम कांग्रेस अध्यक्ष की संपत्ति 6 करोड़ घोषित की गई है। बीजेपी अध्यक्ष वनलाल के पास 31.31 लाख रुपए की संपत्ति है।
महिला उम्मीदवारों में कौन सबसे आगे
मिजोरम में जारी प्रत्याशियो की लिस्ट में कुल 16 उम्मीदवार महिलाएं हैं और इनमें से 18.63 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ मरियम एच सबसे अमीर महिला उम्मीदवार हैं।
मिजोरम में सबसे ज्यादा उम्र के प्रत्याशी
मिजोरम की तुइचांग सीट से दूसरी बार कैंडिडेट बने डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार की उम्र 80 साल है और वे सबसे उम्र दराज प्रत्याशी हैं। वहीं सबसे कम उम्र के प्रत्याशी लालरूआतफेली हैं जिनकी उम्र 31 साल है।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.