दो बहनों के साथ रेप के आरोपी पर भीड़ ने किया हमला

Published : Dec 07, 2019, 02:26 PM IST
दो बहनों के साथ रेप के आरोपी पर भीड़ ने किया हमला

सार

हैदराबाद  पुलिस ने दरिंदगी करने वाले आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। जिसके बाद अब केरल में भीड़ ने रेप के आरोपी पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  

पलक्कड़. देश भर में महिलाओं के साथ बढ़ते रेप की घटनाओं का विरोध जोरों पर है। इसके साथ ही लोग आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। वहीं, हैदराबाद  पुलिस ने दरिंदगी करने वाले आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। जिसके बाद अब केरल में भीड़ ने रेप के आरोपी पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दरअसल, यह मामला केरल के वलायर का है। जहां आरोपी ने वर्ष 2017 में रेप की घटना को अंजाम दिया था।

घर में लटकता मिला था शव 

13 वर्षीय मासूम लड़की के साथ 13 जनवरी 2017 को आरोपियों ने दरिंदगी की थी। यह घटना पलक्कड़ जिले के वालयार गांव की है। जहां आरोपियों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद नाबालिग लड़की का शव कमरे में लटकता मिला था। इस दौरान मृतका की छोटी बहन ने आरोपियों को कमरे से बाहर निकलते हुआ देखा था। जिसके बाद उसने पुलिस के सामने बयान दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपियों ने दो महिने बाद दूसरी बहन को भी मौत के घाट उतार दिया था। 

सबूत के आभाव में बरी हो गए थे आरोपी 

यहां की पॉक्सो कोर्ट ने तीनों आरोपियों को एक महीने पहले सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। दो अन्य लोगों को पहले ही छोड़ दिया गया था, जिनमें से एक को बाद में मृत पाया गया था। जांच अधिकारियों के हिस्से में लापरवाही और चूक के खिलाफ पूरे केरल में और सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन और आरोप लगाए गए थे। लेकिन राज्य सरकार ने केरल उच्च न्यायालय में बरी किए जाने के खिलाफ अपील दायर की थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?