मणिपुर से बड़ी खबर, महिलाओं की नग्न परेड कराने वाले मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने किया आग के हवाले

Published : Jul 21, 2023, 03:12 AM IST
manipur case

सार

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में आक्रोशित भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

नेशनल डेस्क। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता से देश भर में उबाल है। महिलाओं की नग्न परेड कराने वाले मुख्य आरोपी के घर को गुरुवार को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। खबर है कि मणिपुर के थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को जला दिया।

मणिपुर में भीड़ ने आरोपी का घर फूंका
मणिपुर मामले में आरोपियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी पर स्थानीय लोग थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में एकत्र हो गए हैं। देखते ही देखते आक्रोशित लोगों की संख्या बढ़ गई। इसके बाद अनियंत्रित भीड़ ने मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई के घर को आग के हवाले कर दिया। 

ये भी पढ़ें. मणिपुर नग्न परेड पर बॉलीवुड का खौला खून, कुमार विश्वास ने सीएम से कहा- कुर्सी है तुम्हारा ये जनाजा तो नहीं

देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मुख्य आरोपी के घर जलाने की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रात को भी पुलिस की टीम हर संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। 

ये भी पढ़ें. मणिपुर में महिलाओं को नंगा परेड कराने वाली भीड़ का मुख्य आरोपी अरेस्ट, देखिए दरिंदे की तस्वीर

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद से आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस की टीम बुधवार रात से ही जगह-जगह छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर मास्टरमाइंड माने जा रहे आरोपियों में से एक को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। राज्य के कई हिस्सों में टीम  आरोपियों की तलाश कर रही है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट