काम की खबर: क्या 21 दिन बाद भी देश में लॉकडाउन रहेगा? खुद सरकार ने इसपर दिया है साफ साफ जवाब

Published : Mar 30, 2020, 11:58 AM IST
काम की खबर:  क्या 21 दिन बाद भी देश में लॉकडाउन रहेगा? खुद सरकार ने इसपर दिया है साफ साफ जवाब

सार

देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बाद शहरों से लोगों का पलायन तेज हो गया है। उनका तर्क है कि 21 दिनों तक सब बंद है वह क्या खाएंगे? कहां रहेंगे? हालांकि पलायन करने वालों की एक चिंता यह भी है कि 21 दिन बाद भी लॉकडाउन बढ़ जाएगा। 

नई दिल्ली. देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बाद शहरों से लोगों का पलायन तेज हो गया है। उनका तर्क है कि 21 दिनों तक सब बंद है वह क्या खाएंगे? कहां रहेंगे? हालांकि पलायन करने वालों की एक चिंता यह भी है कि 21 दिन बाद भी लॉकडाउन बढ़ जाएगा। इस अफवाह पर अब खुद सरकार ने विराम लगा दिया है। सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

कैबिनेट सचिव ने खंडन किया
पीआईबी ने ट्वीट कर जानकारी दी। ट्वीट के मुताबिक, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने लॉकडाउन के आगे बढ़ने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, अफवाहों और मीडिया में चल रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन की समय सीमा खत्म होने के बाद इसे आगे बढ़ा देगी। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आधारहीन हैं। 

लॉकडाउन बढ़ाने की कोई योजना नहीं है
एएनआई के मुताबिक, राजीव गौबा ने कहा, मैं इस तरह की खबरों को देखकर हैरान हूं। लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

लॉकडाउन किए हुए 6 दिन हुए
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है। सोमवार को छठा दिन है। इस बीच लोगों को अधिक से अधिक घर में रहने को कहा गया है। हालांकि, अब जरूरत का सामान लेने के लिए धीरे-धीरे हर जगह पर छूट दी जा रही है, इसके अलावा होम डिलीवरी की सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। इधर, लॉकडाउन के दौरान लोगों की आवाजाही को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी राज्य की बॉर्डर या हाईवे पर लोगों की आवाजाही न हो।

देश में कोरोना की स्थिति
30 मार्च की सुबह 11 बजे तक देश में कोरोना के 1150 संक्रमित मरीज मिले हैं। 31 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को मध्यप्रदेश में 8, महाराष्ट्र में 12 और पंजाब में एक नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में 7 नए मरीज तो उज्जैन में 1 मरीज संक्रमित पाया गया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया