कानून मंत्री का सवाल- कहां है मंदी? गांधी जयंती पर 3 फिल्मों ने कमाए 120 करोड़ रुपए

Published : Oct 12, 2019, 05:21 PM ISTUpdated : Oct 12, 2019, 05:24 PM IST
कानून मंत्री का सवाल- कहां है मंदी? गांधी जयंती पर 3 फिल्मों ने कमाए 120 करोड़ रुपए

सार

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देश में आर्थिक मंदी को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तीन-तीन फिल्में करोड़ों रुपए का कारोबार कर रहीं हैं, तो फिर कैसे मान लिया जाए कि देश में आर्थिक मंदी है। 

मुंबई. शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बात की। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देश में आर्थिक मंदी को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तीन-तीन फिल्में करोड़ों रुपए का कारोबार कर रहीं हैं, तो फिर कैसे मान लिया जाए कि देश में आर्थिक मंदी है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 3 फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई की। उन्होंने कहा कि देश में मोबाइल, मेट्रो और सड़कें बन रही हैं, जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है।

महंगाई दर नियंत्रण में हैं- रवि शंकर प्रसाद
पत्रकारों से बातचीत के दौरान कानून मंत्री ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था का आधारभूत ढांचा मजबूत है और महंगाई दर नियंत्रण में हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि एफडीआई सबसे ऊंचे स्तर पर है। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जीडीपी की विकास दर बरकरार है। देश में मोबाइल मैनुफैक्चरिंग की 268 फैक्ट्रियां हैं। मेट्रो का निर्माण हो रहा है, रोड बन रहा है, उन्होंने कहा कि लोगों के पास नौकरी है। प्रसाद ने एनएसएसओ की तरफ से जारी किए गए नौकरी के आंकड़ों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि देश में मंदी नहीं है।

किसानों की आत्महत्या के सवाल पर दिया ये जवाब
केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर ने अपने दावे के समर्थन में ईपीएफ के आंकड़े बताए और किसानों की आत्महत्या के सवाल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम आत्महत्या के कारणों का पता लगा रहें हैं। मरहम लगा रहे हैं। जब उनसे शिवसेना के घोषणा पत्र के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?