
Modi Sarkar: भारत मंडपम में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान फिर एक बार मोदी सरकार कैंपेन की शुरुआत की गई। इस दौरान कैंपेन से जुड़े गाने को लॉन्च हुआ। इस गाने को 24 भाषाएं में जारी किया गया है। इस गाने का इस्तेमाल आगामी लोकसभा चुनाव में किया जाएगा। ये गाना समावेशी की थीम पर केंद्रित है। इस गाने के जरिए विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। इसमें किसानों के लिए किए गए कार्य,असंगठित मजदूर, महिलाएं, युवा, अभूतपूर्व बुनियादी ढांचा और वित्तीय देश का विकास, चंद्रयान-3 मिशन जैसी अद्वितीय उपलब्धियां, राम मंदिर का निर्माण शामिल है।
अलग-अलग भाषाओं में गीत
लोकसभा चुनाव में नरेंद्र को वोट देने का संकल्प
बता दें कि फिर एक बार मोदी सरकार अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी द्वारा किया गया। फिर एक बार मोदी सरकार थीम पर वॉल पेंटिंग की गई है। इस दौरान भाजपा 360 डिग्री दृष्टिकोण अपना रही है। इस तरह से बीजेपी देश के हर पहलू को छूना चाहती है। वहीं इस गाने के अलावा बीजेपी ने कार्यक्रम में www.ekbaarphirsemodisarkar.com वेबसाइट भी लॉन्च की है। इससे पहले देश के 30 लाख लोग पहले ही आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र को वोट देने का संकल्प ले चुके हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.