हाथरस में फिर कांड: जेल से छूटकर आए मनचले ने बदला लेने लड़की के पिता को गोलियों से भूना, राजनीति गर्माई

उत्तरप्रदेश के हाथरस में ढाई साल पुरानी रंजिश के चलते सोमवार शाम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक ने आरोपियों में से एक के खिलाफ अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के समय मृतक खेत पर काम कर रहा था। इस मामल में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 2, 2021 1:47 AM IST / Updated: Mar 02 2021, 12:52 PM IST

हाथरस: सुनिए उस बेटी का दर्द जिसके पिता को गोलियों से भूना, रो रो कर सुनाई अपनी दास्तां

हाथरस, यूपी. जिले के सासनी थानांतर्गत नौजरपुर गांव में सोमवार देर शाम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अमरीश ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। आरोपी इसी बात से नाराज थे। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पिछले ढाई साल से रंजिश चली आ रही थी। इस घटना के बाद राजनीति तेज हो गई है। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि योगी आदित्यनाथ सो रहे हो, तो जग जाओ और देखो अपने जंगलराज की तस्वीरें। प्रदेश की बेटी रो-रोकर इंसाफ मांग रही है। कहां हैं वो मिशन शक्ति वाला ढोल, जिसे कई महीने से पीट रहे हो। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस में छेड़खानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है।  इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर रासुका(राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980) लगाने के आदेश दिए हैं।

Latest Videos

यह है मामला

 

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान