GOOD NEWS: 'भटका मानसून' रास्ते पर आया, 10 जुलाई से मध्य और उत्तर भारत में बारिश की उम्मीद

कई दिनों से भटका हुआ मानसून अब रास्ते पर आ रहा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 10 जुलाई से मानसून पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में पहुंच जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2021 3:19 AM IST / Updated: Jul 06 2021, 08:51 AM IST

नई दिल्ली. मानसून की बेरुखी के चलते उमस और गर्मी का सामना कर रहे मध्य भारत और उत्तर भारत के लिए सुकूनभरी खबर है। भटका हुआ मानसून रास्ते पर चल पड़ा है। इसके 10 जुलाई को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली तक पहुंचने की संभावना है। मानसून अपने शुरुआती दिनों में समय पर चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से यह भटक गया था। इसके चलते कई राज्यों में अब इसकी देरी से आमद होगी। दिल्ली में तो 15 साल बाद सबसे देरी से यह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें, तो मानसून 30 जून तक पूरे देश में फैल चुका है। यह और बात है कि बारिश रुकी हुई थी।

ऐसा कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी
मौसम से जुड़े पूर्वानुमान मॉडल पर आधारित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए ताजा अनुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून इस महीने की 8 तारीख से पश्चिमी तटों और मध्‍य भारत के पूर्वी भागों सहित दक्षिण प्रायद्वीप भारत में धीरे-धीरे प्रभावी हो सकता है।

Latest Videos

उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्‍य भागों पर 11 जुलाई के आसपास एक निम्‍न दबाव के क्षेत्र के विकसित होने की संभावना है।

पूर्वी भारत के भागों में वायुमंडल की निचली सतह पर 8 जुलाई से बंगाल की खाड़ी की तरफ से पूर्वी आर्द्र हवाएं धीरे-धीरे प्रभावी होंगी। यह हवाएं 10 जुलाई से पंजाब और उत्‍तरी हरियाणा समेत उत्‍तर-पश्चिम भारत पर भी पहुंचने लगेंगी।

इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्‍थान के बाकी भागों तथा दिल्‍ली में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही 10 जुलाई से उत्‍तर पश्चिम और मध्‍य भारत के राज्‍यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, देर रात में मची अफरातफरी
'एक घंटे में एक मिलियन पौधारोपण' का विश्व रिकार्ड भारत के नाम, टीआरएस सांसद ने बनवाया रिकार्ड
अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवर फ्रंट में घोटाले के बाद CBI की यूपी, राजस्थान व बंगाल में 42 जगहों पर रेड
पंजाब में बिजली संकट को लेकर AAP का CM के फार्म हाउस के बाहर प्रदर्शन, मान और चीमा अरेस्ट

 

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट