देश के 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मुंबई में 2-3 दिन में आ सकता है मानसून

देश में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में 2-3 दिन के अंदर मानसून पहुंच सकता है। उधर, असम के लखीमपुर में बाढ़ की वजह से एक लकड़ी का पुल टूटकर बह गया। इससे आसपास के गांवों के 3 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 8, 2021 10:11 AM IST / Updated: Jun 08 2021, 03:44 PM IST

नई दिल्ली. देश में मानसून कदम रख चुका है। केरल से मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मुंबई में 2-3 दिनों में मानसून आ सकता है। यानी भाारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस बीच 13 राज्यों-राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम में बदलाव के चलते दिल्ली में 8 और 9 जून को वायु की गुणवत्ता के बिगड़ने और मध्यम से खराब श्रेणी में रहने की संभावना है।

असम में पुल बह गया...
असम के लखीमपुर में बाढ़ में नदी पर बना एक लकड़ी का पुल बह जाने से आसपास के गांवों के करीब 3 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। असम के अलावा अरुणाचल प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। केरल के अलावा लक्षद्वीप  सहित समस्त दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश हो रही है। 

Latest Videos

11 जून के बाद बगाल में लो प्रेशर
उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के भागों पर 11 जून तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना जताई जा रही है। इसके असर से 11 जून के बाद अगले दो दिनों के दौरान ओडिसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के अधिकांश हिस्सों तथा बिहार के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।
 
10 जून को मध्यभारत में असर
पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों और इससे सटे मध्य भारत के भागों में 10 जून को सभी स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा के कुछ हिस्सों में 8 से 11 जून के बीच; गंगीय पश्चिम बंगाल में 10 और 11 जून को; झारखंड में 11 जून को; पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 10 और 11 जून को भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। ओडिसा में 11 जून को एक-दो स्थानों पर भीषण वर्षा की भी आशंका है। पश्चिमी तटीय भागों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। असम और मेघालय में 10 जून के बीच मूसलाधार बारिश हो सकती है; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 9 जून के बीच; नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 7 और 8 जून को भारी वर्षा हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में 8 से 10 जून के बीच धूलभरी तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने का अनुमान है।

pic.twitter.com/WBKiRZ8LF8

 

pic.twitter.com/182VRDtPOQ

 

Share this article
click me!

Latest Videos

उर्फी जावेद का रिस्की वीडियो वायरल #Shorts #urfijaved
LIVE: जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
Bigg Boss LIVE Updates 🔴 गरमागरम बहस, फ़्लर्टी एक्सचेंज और ड्रामा सामने आया |
Haryana Chunav Result पर नायब सैनी का सबसे पहला बयान, किसे दिया क्रेडिट
हरियाणा में जीत की हैट्रिक के बाद BJP कार्यालय पर PM Modi भव्य वेलकम