संसद का मानसून सत्र: आक्रामक मूड में विपक्ष, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से नाराज TMC सांसद साइकिल से पहुंचे

Published : Jul 19, 2021, 08:10 AM ISTUpdated : Jul 19, 2021, 10:58 AM IST
संसद का मानसून सत्र: आक्रामक मूड में विपक्ष, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से नाराज TMC सांसद साइकिल से पहुंचे

सार

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 13 अगस्त तक चलेगा। इस बार कई बड़े मुद्दे सुर्खियों में हैं, जिन्हें लेकर विपक्ष आक्रामक बना हुआ है। जैसे-किसान आंदोलन, महंगाई, कोरोना आदि। तृणमूल कांग्रेस के सांसद पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में साइकिल से संसद भवन पहुंचे।

नई दिल्ली. संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे। इस बार कई मुद्दे ऐसे हैं, जिन्हें लेकर विपक्ष सरकार को घेरने में लगी रहेगी। जैसे-कोरोना, पेट्रोल-डीजल की कीमतें, महंगाई और बेरोजगारी, कृषि कानून और चीन सीमा विवाद। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में साइकिल से संसद भवन पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब संसद पहुंचे, तो उन्होंने वैक्सीनेशन पर जोर दिया।

pic.twitter.com/4NE72QhNjp

कई नए मंत्रियों को करना होगा सामना
हाल में मोदी कैबिनेट में कई नए मंत्री शामिल हुए हैं। इस बार उन्हें विपक्ष के हमले झेलने होंगे। सरकार को पहले से ही सत्र के हंगामें भरा होने का अंदेशा था, इसलिए उसने सर्वदलीय बैठक बुलाकर विपक्ष को साधने की कोशिश की थी।

जानिए मानसून सत्र के दौरान का हाल

पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद साइकिल से संसद पहुंचे।

आम आदमी पार्टी (AAP) के लोकसभा सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर चर्चा करने के लिए सदन में कार्यस्थगन नोटिस दिया।

कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
 

यह भी पढ़ें
मानसून सत्र: मानव तस्करी रोकथाम समेत सदन में पेश किए जाएंगे 29 विधेयक

pic.twitter.com/cSZ6GcaETy

 

pic.twitter.com/2mZxV9tDFr

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला