
Mount Everest first ascent Platinum Jublee celebration: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 29 मई 1953 को सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने फतह किया था। 70 साल पूर्व रचे गए इस इतिहास का प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन एक भव्य समारोह के रूप में 5 जून को आयोजित किया गया है। माउंट एवरेस्ट की स्वर्ण जयंती पर 2003 में भव्य समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी भी शामिल हुए थे।
70 साल पहले रचा था, पूरी दुनिया रह गई थी अचंभित
सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने 29 मई 1953 को माउंट एवरेस्ट पर फतह कर इतिहास रचा था। उन्होंने माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) की चोटी पर तब पैर रखा जब पूरी दुनिया में सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचना एक असंभव घटना मानी जाती थी। उस ऐतिहासिक पल के इस वर्ष 70 साल पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक पल को सेलिब्रेट करने के लिए प्लेटिनम महोत्सव मनाया जा रहा है। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन इस बार प्लेटिनम जुबली समारोह मनाने जा रहा है। आईएफएफ, युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त पर्वतारोहण का सर्वोच्च संगठन है। आईएफएफ ने 1960, 1962, 1965, 1984, 1993 और 2021 में माउंट एवरेस्ट पर भारत और विदेशों में ट्रेकिंग और साहसिक गतिविधियों के साथ अभियानों का आयोजन करता रहा है।
गोल्डेन जुबली सेलिब्रेशन पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी थे मुख्य अतिथि
2003 में माउंट एवरेस्ट की स्वर्ण जयंती पर एक भव्य आयोजन किया गया था। आईएमएफ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।
इस बार पर्यावरण दिवस पर मनाया जाएगा प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन
70 साल पूरे होने पर इस बार प्लैटिनम समारोह 5 जून को आईएमएफ परिसर में शाम 5.30 बजे से शाम 7.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ने वाले सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे के परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। परिजन ने इस कार्यक्रम के लिए सहमति दी है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय की सचिव मीडा राजीवलोसन मुख्य अतिथि होंगी। जबकि केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अमित कुमार घोष सम्मानित अतिथि होंगे।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.