अमर सिंह ने वीडियो जारी कर चिदंबरम पर गंभीर आरोप लगाए, कहा- राहुलजी मेरे पास सारे सबूत हैं

Published : Aug 29, 2019, 08:24 AM ISTUpdated : Aug 29, 2019, 08:25 AM IST
अमर सिंह ने वीडियो जारी कर चिदंबरम पर गंभीर आरोप लगाए, कहा- राहुलजी मेरे पास सारे सबूत हैं

सार

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमर सिंह ने कहा कि चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते यूपीए शासन में अंधाधुंध पैसा बांटा गया, जो एनपीए हो गया। सिंह ने कहा कि अर्थव्यवस्था डूब रही है, इसकी जड़ में एक ही आदमी है, चिदंबरम।

नई दिल्ली. राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमर सिंह ने कहा कि चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते यूपीए शासन में अंधाधुंध पैसा बांटा गया, जो एनपीए हो गया। सिंह ने कहा कि अर्थव्यवस्था डूब रही है, इसकी जड़ में एक ही आदमी है, चिदंबरम।

अमर सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें वे अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुझाव दिया। उन्होंने कहा, ''राहुलजी मेरा आपको सुझाव है। वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत और रिलांयस के अनिल अंबानी जिन्हें आप मोदी जी के घनिष्ठ मित्र कहते हैं, वे सबसे बड़े मित्र आपके मंत्री चिदंबरम के हैं। इसके सबूत हैं मेरे पास। आप जिस दिन कहें सार्वजनिक कर दूंगा।''

अमर सिंह ने कहा, ''राहुल जी आप पता कीजिए जो पैसा एनपीए हो गया, वो रुपए यूपीए-2 के शासन में किसके अधीन बांटे गए हैं। अगर ये रुपए चिदंबरम के राज में ना बांटे गए हों तो श्वेत पत्र बांटिए। चिदंबरम जो अभी सीबीआई को पाठ पढ़ा रहे हैं, उन्होंने इस पैसे को बांटा है।''

आरबीआई से सरप्लस फंड पर भी दी प्रतिक्रिया
चंद्रशेखरजी ने भारत के सोने को गिरवी रखा था। क्या मोदीजी भी सोने को गिरवी रख दें, या अर्थव्यवस्था को डूबने दें।

'राहुल को धन्यवाद दें मोदीजी'

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Tiger Shroff Firing Case: Signal-Zangi ऐप पर रची गई साजिश? चैट में क्या-क्या मिला, हैंडलर्स की तलाश!
Chhatrapati Sambhajinagar Murder: पहले कार से कुचला, फिर रॉड से हमला, खौफनाक VIDEO