5 सितंबर को लॉन्‍च होगा Jio GIGAFIBER, ऑफर में एचडी 4K टीवी फ्री मिलेगी

Published : Aug 12, 2019, 12:35 PM IST
5 सितंबर को लॉन्‍च होगा Jio GIGAFIBER, ऑफर में एचडी 4K टीवी फ्री मिलेगी

सार

 रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कंपनी की 42वीं एजीएम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जियो की तीसरी वर्षगांठ पर 5 सितंबर को पूरे देश में जियो गीगाफाइबर लॉन्‍च किया जाएगा।

नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कंपनी की 42वीं एजीएम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जियो की तीसरी वर्षगांठ पर 5 सितंबर को पूरे देश में जियो गीगाफाइबर लॉन्‍च किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जियो गीगाफाइबर के लिए 700 रुपए से लेकर 10 हजार रु प्रति माह के बीच प्‍लान होंगे । जियो गीगाफाइबर के साथ उपभोक्‍ता 500 रुपए प्रति माह के खर्च पर अनलिमिटेड अमेरिका और कनाडा कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा जियो गीगाफाइबर से ग्राहक घर बैठकर नई रिलीज हुई फिल्म का पहला शो देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि जियो फाइबर वेलकम ऑफर के तहत जियो गीगाफाइबर का साल भर का प्‍लान लेने वाले उपभोक्‍ताओं को एचडी 4K टेलीविजन और 4K सेटटॉप बॉक्‍स फ्री में दिया जाएगा।

क्या है जियो गीगाफाइबर?
इसके तहत देशभर के छोटे-बड़े 1100 शहरों को जोड़ा जाएगा। इस ब्रॉडबैंड सर्विस के तहत राउटर, सेट टॉप बॉक्स और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस की फैसिलिटी मिलेगी। ब्रॉडबैंड सर्विस इंस्टॉल करने में सिर्फ एक घंटे का समय लगेगा। इससे घर पूरी तरह हाईटेक और स्मार्ट बन जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस पर दुनिया का बेस्ट एजुकेशनल कंटेंट मिलेगा। बच्चे टीचर की मदद के बिना भी पढ़ सकेंगे। जियो गीगा टीवी के जरिए ग्राहक वीडियो कॉलिंग भी कर सकेंगे। इसके जरिए डॉक्टर दूर बैठकर मरीजों का इलाज कर सकेंगे।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?