मुंबई में महिला के साथ रेप कर हैवानों ने प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला, पीड़िता की हालत चिंताजनक

Published : Sep 10, 2021, 10:30 PM IST
मुंबई में महिला के साथ रेप कर हैवानों ने प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला, पीड़िता की हालत चिंताजनक

सार

पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार की रात में यह सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति सड़क पर सरेआम एक महिला को मार रहा है। इसके कुछ ही देर बात यह सूचना मिली की सड़क किनारे खून से लथपथ एक महिला, जिसकी उम्र करीब 30 साल है, बेहोश पड़ी हुई है। 

मुंबई। महिलाओं के लिए सेफ सिटी मानी जाने वाली मुंबई भी अब शर्मसार कर रही है। शहर के साकीनाका क्षेत्र में रेप पीड़िता सड़क किनारे बेहोश मिली। शरीर के विभिन्न हिस्सों से रिस रहे खून की वजह से लथपथ महिला को पुलिस ने एक प्राइवेट अस्पतााल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि महिला के साथ रेप करने के बाद हैवानों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल कर जख्म कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस सिलसिले में एक आरोपी को पकड़ा भी गया है। 

एक टैंपों में हैवानियत कर आरोपी ने की थी पिटाई

दरअसल, पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार की रात में यह सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति सड़क पर सरेआम एक महिला को मार रहा है। इसके कुछ ही देर बात यह सूचना मिली की सड़क किनारे खून से लथपथ एक महिला, जिसकी उम्र करीब 30 साल है, बेहोश पड़ी हुई है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचवाया। फिर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। इस सिलसिले में पुलिस ने मोहन चौहान नाम के एक 45 साल के व्यक्ति को अरेस्ट किया है।

पुलिस के अनुसार महिला के साथ सड़क किनारे खड़े टैंपों में रेप किया गया है। इसके बाद दुष्कमी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया होगा। पुलिस ने एक टैंपों भी बरामद  किया है जिसके अंदर खून के छींटे मिले हैं। 

महिला की हालत चिंताजनक

उधर, डॉक्टर्स ने पीड़िता की हालत के बारे में बताया कि स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि वह पूर्व की स्थिति में आ जाएंगी। 

आरोपी को अरेस्ट कर केस दर्ज किया

पुलिस ने आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौहान पर आईपीसी की धारा 307 (अटेम्प्ट टू मर्डर या हत्या की कोशिश) और 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें:

ममता बनर्जी को भवानीपुर उपचुनाव में टक्कर देंगी बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल, जानिए क्यों भाजपा ने इन पर लगाया दांव

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी और बेटे के खिलाफ लुकआउट नोटिस, DHFL के करोड़ों के लोन का हो गया है NPA

केरल के बिशप का दावा: राज्य की ईसाई व हिंदू लड़कियों को लव जेहाद से अफगानिस्तान में आतंकी शिविरों में भेजा गया

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते