लोगों की जान ले रही है फिल्म इंडस्ट्री : भाजपा सांसद रूपा गांगुली, संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

Published : Sep 21, 2020, 06:15 PM ISTUpdated : Sep 21, 2020, 06:33 PM IST
लोगों की जान ले रही है फिल्म इंडस्ट्री : भाजपा सांसद रूपा गांगुली, संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

सार

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन पर आज अभिनेत्री और भाजपा सांसद रुपा गांगुली ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ये इंडस्ट्री और कितने लोगों की हत्या करेगी। मुंबई पुलिस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में लड़कियों के अपमान पर मुंबई पुलिस क्यों कोई एक्शन नहीं लेती है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन पर बॉलीवुड लगातार निशाने पर बना हुआ है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन पर आज अभिनेत्री और भाजपा सांसद रुपा गांगुली ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ये इंडस्ट्री और कितने लोगों की हत्या करेगी। मुंबई पुलिस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में लड़कियों के अपमान पर मुंबई पुलिस क्यों कोई एक्शन नहीं लेती है।


दरअसल सुशांत सिंह राजपूत मौत मामलें में ड्रग्स कनेक्शन में लगातर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के नाम उजागर हो रहे हैं। इसी मामले में शनिवार रात को एक्ट्रेस पायल घोष ने भी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसपर फ़िलहाल राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद गांगुली के हाथ में लगे पोस्टर में लिखा था कि ये फिल्म इंडस्ट्री लोगों की जान लेने के साथ उन्हें ड्रग एडिक्ट भी बनाती है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Crisis: गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, बंद होने की कगार पर पहुंचे बेंगलुरू-चेन्नई, गुरुग्राम-मुंबई के रेस्टोरेंट
Hormuz Strait Crisis: 37 भारतीय जहाज फंसे-खतरें में 10,000 करोड़ की संपत्ति और 400 नाविकों की जान!