‘शहर में घूम रहे हैं मानव बम, होगा बड़ा आरडीएक्स धमाका’, मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, अलर्ट जारी

Published : Sep 05, 2025, 01:29 PM IST
Mumbai on high alert

सार

Mumbai On High Alert: मुंबई पुलिस को शुक्रवार को व्हाट्सएप पर बम धमकी भरा संदेश मिला है। धमकी में कहा गया है कि शहर में कई वाहनों में मानव बम रखे गए हैं और 400 किलो RDX का इस्तेमाल कर बड़ा धमाका किया जाएगा।

Mumbai On High Alert: शुक्रवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को अधिकारिक व्हाट्सएप नंबर एक बम होने की धमकी भरा मैसेज मिला।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस संदेश में अनंत चतुर्दशी के मौके पर बम धमाके करने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक इस संदेश में धमकी दी गई है कि शहर में कई वाहनों में अलग अलग जगहों पर मानव बम रखे गए हैं। साथ ही आरडीएक्स के इस्तेमाल से बड़ा धमाका करने की धमकी भी दी गई है। कथित तौर पर लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन की तरफ से ये धमकी भेजी गई है।

मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश

मुंबई पुलिस के मुताबिक 34 वाहनों में 34 मानव बम होने की धमकी अधिकारिक व्हाट्स एप नंबर पर मिली है।अपने आप को लश्कर-ए-जिहादी बताने वाले संगठन ने दावा किया है कि पाकिस्तान से चौदह आतंकवादी भारत में घुस आए हैं।पुलिस के मुताबिक धमकी भरे इस मैसेज में कहा गया है कि धमाका करने के लिए 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इस धमकी भरे संदेश के बाद से मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। इसके अलावा पूरे राज्य में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें: क्या है परमाणु पनडुब्बी, कैसे करता है काम, क्या भारत के पास है यह ताकत?

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ये मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि वह पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन से जुड़ा है। पुलिस इस मैसेज की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये मैसेज कहां से और किस उद्देश्य से भेजा गया है। इससे पहले भी कई बार मुंबई और दिल्ली पुलिस को बम रखे होने की धमकियां मिली हैं। हर मामले में इस तरह की धमकियां फर्जी साबित हुई हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल्ली मेट्रो का बड़ा बदलाव: इन 10 स्टेशनों पर मिलेगी बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब
निशा वर्मा कौन हैं? पुरुष प्रेग्नेंसी पर उनका जवाब क्यों हो रहा वायरल?