
Mumbai resident ordered on Swiggy: साल 2023 की विदाई हो रही है। विदा हो रहे साल में एक मुंबईकर ने जमकर पार्सल फूड का आर्डर किया है। फूड आइटम्स को डिलेवर करने में स्विगी का सबसे अधिक उपयोग किया है। महज एक साल में मुंबईकर ने कम से कम 42.3 लाख रुपये के फूड आइटम्स का आर्डर स्विगी से किया है।
स्विगी का 8वां फूड रैप
दरअसल, विदा हो रहे साल 2023 को लेकर गूगल से लेकर यू्ट्यूब तक, सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले ट्रेंडिंग वीडियो सामने ला रहा है। स्विगी भी पीछे नहीं रही। स्विगी ने '2023 में भारत कैसे स्विगी करेगा' विषय पर एक ब्लॉग जारी किया। यह डिलीवरी ऐप द्वारा जारी किया गया लगातार 8वां "फूड रैप" है। स्विगी के ब्लॉग के मुताबिक, मुंबई के एक यूजर ने स्विगी से 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया। ब्लॉग में लिखा:"मुंबई का एक यूजर, जिसने 42.3 लाख रुपये का भोजन ऑर्डर दिया (नहीं, यह सीटीसी नहीं है)।"
स्विगी पर इंडियन्स ने क्या-क्या किया आर्डर?
स्विगी पर एक-एक लोग, एक दिन में रिकॉर्डतोड़ फूड आर्डर किए हैं। झांसी के एक निवासी ने एक ही दिन में 269 फूड आइटम्स का ऑर्डर दिया। इसी तरह भुवनेश्वर के एक घर में 207 पिज़्ज़ा का ऑर्डर दिया गया। बेंगलुरू में सबसे अधिक चॉकलेट केक आडॅर किया। चॉकलेट केक के लिए 8.5 मिलियन ऑर्डर बेंगलुरु के लोगों ने करके बेंगलुरु को 'केक कैपिटल' के रूप में प्रसिद्ध किया। पूरे देश में वेलेंटाइन डे पर प्रति मिनट 271 केक का ऑर्डर दिया गया। दुर्गा पूजा पर पूरे देश से 77 लाख गुलाब जामुन का ऑर्डर आया। इसी तरह नवरात्रि के दौरान शाकाहारी ऑर्डरों में पसंदीदा मसाला डोसा सबसे आगे रहा।
भारत का बिरयानी प्रेम
बिरयानी इस बार भी सबसे अधिक 8वीं बार स्विगी पर आर्डर किए जाने वाला डिश बना है। देश ने 2023 में प्रति सेकंड 2.5 बिरयानी का ऑर्डर दिया। हैदराबाद के एक निवासी ने पूरे वर्ष में 1,633 बिरयानी का ऑर्डर दिया। यानी एक दिन में 4 से ज्यादा बिरयानी। इस बीच, हर 5.5 चिकन बिरयानी के लिए एक वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया गया। हालांकि, सबसे बड़ा बिरयानी ऑर्डर चंडीगढ़ से आया। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान शहर के एक परिवार ने एक बार में 70 प्लेट बिरयानी का ऑर्डर दिया।
यह भी पढ़ें:
Big News: लोकसभा से 15 विपक्षी सांसद सस्पेंड, निलंबित सदस्यों में नौ कांग्रेस सांसद
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.