
नई दिल्ली। आज मुंबई पर हुए आतंकी हमले (26/11 ) की 15वीं बरसी है। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट किए।
अपने पोस्ट में राजीव चन्द्रशेखर ने लिखा, "26/11 मुंबई हमले की 15वीं बरसी पर हम मुंबई और हमारे देश को हुए दर्द को याद कर रहे हैं। खोया हुआ प्रत्येक जीवन एक अनकही कहानी है, एक अधूरा सपना है। आइए उन लोगों की बहादुरी को याद करें जिन्होंने आतंक का डटकर सामना किया।"
केंद्रीय मंत्री ने लिखा, "15 साल पहले कांग्रेस/यूपीए/इंडी गठबंधन सरकार के दौरान 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई में बिना किसी विरोध के प्रवेश किया और 175 लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने सैकड़ों लोगों को घायल कर दिया। आतंकवादियों की ये तस्वीरें याद रखें। उन सभी को याद करें जिनकी आतंकियों ने हत्या की। जिस वक्त लोग मारे जा रहे थे राहुल गांधी पार्टी कर रहे थे। राहुल के गुरु दिग्विजय सिंह ने कहा था कि यह आतंकवाद नहीं, RSS की साजिश है। कांग्रेस की तुष्टिकरण नीतियों में आतंकवादियों को ओसामाजी कहा जाता था। संदीप उन्नीकृष्णन तुकारामओम्बले और उनके जैसे अन्य जाबांजों को याद करें जिन्होंने मुंबई की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।"
राजीव चन्द्रशेखर ने पोस्ट किया, "आज, हम अपनी बहादुर सेना और मुंबई पुलिस का सम्मान करते हैं, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस पूरे इतिहास में गूंजता है। यह रक्षा और सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"
उन्होंने पोस्ट किया, "मुंबई के हमले ने भारत को एक कमजोर राष्ट्र के रूप में दिखाया, जिसने पिछले ऐसे हमलों से कोई सबक नहीं सीखा था। हम एक मूक राष्ट्र के रूप में दिखाई दिए, जो आतंकी हमलों को चुपचाप सह रहा है। कमजोर नेतृत्व ने जनता को गुमराह किया। यह विश्वास पैदा किया कि यह अंडरवर्ल्ड गैंगवार या आरएसएस की साजिश हो सकती है। हमारा नेतृत्व कमजोर था और उसमें फोकस की कमी थी।
यह भी पढ़ें- राजीव चंद्रशेखर का दावा- AI के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए डिजिटल इंडिया एक्ट सक्षम होगा
यह भी पढ़ें- राजीव चंद्रशेखर से लेकर डॉ. कृष्णा एला तक... सद्गुरू संग एक्सपर्ट्स ने बताया सक्सेस सीक्रेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.