
बेंगलुरु। कर्नाटक में धार्मिक व राजनीतिक रुप से बेहद शक्तिशाली लिंगायत समुदाय के प्रमुख मठों में से एक मुरुघा मठ के मठाधीश शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को अरेस्ट कर लिया गया है। मुरुघा पर दो स्कूली लड़कियों से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। मठाधीश पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पीड़ित लड़कियों ने आरोप लगाया था कि मुरुघा शरणारू ने उनके साथ वर्षों से रेप करते आ रहे हैं। लेकिन डर की वजह से वह लोग मुंह नहीं खोल पा रहे थे। हालांकि, मुरुघा मठ के शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू ने अपने पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने काह कि उनके खिलाफ लंबे समय से साजिश रची जा रही थी। वह बेगुनाह साबित होंगे।
राजनीतिक दलों ने मुद्दे पर साधी चुप्पी
हालांकि, इतने बड़े केस में कार्रवाई के बाद भी कोई भी राजनीतिक दल राजनीतिक रूप से शक्तिशाली लिगांयत समुदाय के इस मठ के खिलाफ कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। कांग्रेस या सत्ताधारी बीजेपी ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। परंतु, मुरुघा मठ के मठाधीश की गिरफ्तारी दलित समुदाय व मठ के कर्मचारियों के एक वर्ग के विरोध प्रदर्शन व दबाव के बाद हुई है।
पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने झूठा केस बताया
मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा खुलकर समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने पूरे मामले को फर्जी करार दिया है। येदियुरप्पा ने खुला समर्थन देते हुए कहा कि शिवमूर्ति मुरुघा को झूठा फंसाया गया है।
राहुल गांधी ने भी इस मठ का किया था दौरा
अगस्त महीने में ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मुरुघा मठ का दौरा किया था। मठ प्रमुख शिवमूर्ति शरणारू ने राहुल गांधी को लिंगायत समुदाय में शामिल किया था। लिगांयत समुदाय के शक्तिशाली मठों में एक मुरुघा मठ में राहुल गांधी का स्वागत काफी चर्चा का विषय रहा था।
मुरुघा मठ के प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर एहतियात
उधर, राज्य पुलिस ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर बेहद संजीदगी के साथ इस मामले को हैंडल किया है। मुरुघा मठ प्रमुख शिवमूर्ति को काफी एहतियात व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी तक सूचनाओं को काफी गोपनीय रखी गई। उनको गिरफ्तार करने के बाद गुप्त ढंग से एक-एक स्टेप लिया जा रहा है। उनको किसी विशेष सुरक्षित जगह पर रखा गया है। पुलिस कभी भी अदालत में उनको पेश कर सकती है।
दरअसल, मुरुघा मठ की दो छात्राओं ने बीते दिनों एक एनजीओ से संपर्क किया था। उन लोगों ने अपने साथ लगातार रेप किए जाने के बारे में शिकायत की थी। एनजीओ ने मामले को सार्वजनिक करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 31 अगस्त को मुरुघा मठ के प्रमुख शिवमूर्ति शरणारू के खिलाफ पोक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें:
ED ने अभिषेक बनर्जी और उनकी भाभी को भेजा समन, ममता बनर्जी ने भतीजे पर कार्रवाई की जताई थी आशंका
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.