RSS प्रमुख के जनसंख्या वृद्धि संबंधी बयान पर बोले ओवैसी- कंडोम का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं मुसलमान

Published : Oct 09, 2022, 02:29 PM IST
RSS प्रमुख के जनसंख्या वृद्धि संबंधी बयान पर बोले ओवैसी- कंडोम का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं मुसलमान

सार

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय कंडोम का सबसे अधिक उपयोग करता है। मुसलमानों की आबादी नहीं बढ़ रही है। बिना वजह के चिंता करने की जरूरत नहीं है। आबादी घट रही है। 

हैदराबाद। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने दावा किया है कि मुस्लिम समुदाय कंडोम का सबसे अधिक उपयोग करता है। उन्होंने यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा जनसंख्या वृद्धि को लेकर दिए गए बयान के जवाब में दिया। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों की आबादी नहीं बढ़ रही है। बिना वजह के चिंता करने की जरूरत नहीं है। आबादी घट रही है। दो बच्चों के बीच समय का अंतर सबसे अधिक मुसलमान रख रहे हैं। सबसे ज्यादा कॉन्डम मुसलमान इस्तेमाल कर रहे हैं। मुसलमानों के बच्चों की टीएफआर (कुल प्रजनन दर) घट रही है। ओवैसी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत इसका जिक्र नहीं करेंगे। उन्हें जनसंख्या वृद्धि पर चर्चा करने से पहले डेटा रखना चाहिए।

मोहन भागवत ने की थी जनसंख्या नीति लागू करने की बात
गौरतलब है कि मोहन भागवत ने 5 अक्टूबर को कहा था कि भारत को व्यापक सोच के बाद जनसंख्या नीति तैयार करनी चाहिए और इसे सभी समुदायों पर समान रूप से लागू करना चाहिए। नागपुर के रेशमबाग मैदान में आरएसएस की दशहरा रैली में भागवत ने कहा था कि समुदाय आधारित जनसंख्या असंतुलन एक महत्वपूर्ण विषय है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जनसंख्या असंतुलन से भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन होता है।

यह भी पढ़ें- त्रिशूल या उगता हुआ सूरज, उद्धव ठाकरे गुट ने बताया अपना पसंदीदा चुनाव चिह्न, पार्टी के लिए ये नाम हैं पसंद

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वे (मोहन भागवत) कहते हैं कि जनसंख्या बढ़ रही है.. कहां बढ़ रही है भागवत साहब? आप डेटा रखें और बोलें। गुजरात पुलिस द्वारा कथित तौर पर नवरात्रि गरबा स्थल पर पथराव में संलिप्तता के लिए मुसलमानों को सार्वजनिक रूप से लाठी मारने पर ओवैसी ने कहा कि लोगों के सामने उन्हें पीटा गया। लोग इसका मजा ले रहे थे। लोगों को सड़कों पर लाठियों से पीटा जा रहा है। क्या यही भारतीय लोकतंत्र है? क्या यही भारतीय धर्मनिरपेक्षता है? क्या यह कानून का शासन है? सड़क किनारे कुत्ते का सम्मान होता है, लेकिन एक मुसलमान का सम्मान नहीं किया जाता है। आरोपी के साथ कानून के अनुसार निपटा जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- जाति प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान, बोले- इसे पूरी तरह से त्याग देना चाहिए

PREV

Recommended Stories

पतली एग्जिट, ताड़ के पत्तों का ढांचा, बड़ी DJ नाइट और फिर चीखों से गूंज उठा गोवा नाइटक्लब
गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज