नागालैंड के इतिहास में पहली बार MLA बनीं ये 2 महिलाएं, एक ने तो महज 7 वोट से दर्ज की जीत

Published : Mar 02, 2023, 08:28 PM IST
Nagaland First Woman MLA

सार

नागालैंड विधानसभा चुनाव (Nagaland Assembly Election 2023) में बीजेपी गठबंधन ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही नागालैंड के इतिहास में पहली बार 2 महिला विधायक भी चुनी गई हैं, जो 60 साल के इतिहास में एक रिकॉर्ड है।

नई दिल्ली। नागालैंड विधानसभा चुनाव (Nagaland Assembly Election 2023) में बीजेपी गठबंधन ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। 1963 में एक नया राज्य बनने के बाद नागालैंड को उसका 14वां मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। हालांकि, इस बार नागालैंड के इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड बनने जा रहा है, जो पिछले 60 साल में कभी नहीं हुआ। जी हां, नागालैंड में अब तक किसी भी सीट से कोई महिला विधायक नहीं चुनी जा सकी थी, लेकिन इस बार ये रिकॉर्ड टूट गया है। NDPP की हेकानी जाखालू दीमापुर-3 सीट जीतकर पहली बार महिला विधायक चुनी गई हैं। उनके अलावा एक और महिला सालहुटुआनो क्रूस ने भी जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

1- हेकानी जाखालू

उम्र - 47 साल

सीट - दीमापुर-3

किसे हराया - एजेटो झिमोमी

नागालैंड में बीजेपी के सहयोगी दल NDPP की हेकानी जाखालू वहां की पहली महिला विधायक बन गई हैं। 47 साल की हेकानी ने 1536 वोटों से जीत दर्ज की। हेकानी को 14,395 वोट मिले, जो कुल वोटों को 45.16 प्रतिशत हैं। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार एजेटो झिमोमी को हराया। झिमोमी को 12859 वोट मिले, जो कुल वोटों का 40.34% हैं।

कौन हैं हेकानी जाखालू?

बता दें कि हेकानी जाखालू ने 2013 में अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ से पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। हेकानी की संपत्ति की बात करें तो चुनावी एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास करीब 5.58 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा उनके पास 41.95 लाख की देनदारियां भी हैं। हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, हेकानी के पास 2 लाख कीमत की घड़ी है। इसके अलावा उनके पास टोयोटा इनोवा कार है। हेकानी और उनके पति के पास कुल 6 कारें हैं, जिनकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए है।

2- सालहुटुआनो क्रूस

उम्र - 56 साल

सीट - वेस्टर्न अंगामी

किसे हराया - केनिझाखो नाखरो

NDPP की ही एक और महिला उम्मीदवार सालहुटुआनो क्रूस ने भी वेस्टर्न अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। हालांकि, उन्होंने महज 7 वोट से अपने नजदीकी कैंडिडेट केनिझाखो नाखरो (निर्दलीय) को शिकस्त दी। सालहुटुआनो क्रूस को जहां 7078 वोट मिले, वहीं नाखरो को 7071 वोट से संतोष करना पड़ा।

कौन हैं सालहुटुआनो क्रूस?

56 साल की सालहुटुआनो क्रूस 2018 में भी पश्चिम अंगामी सीट से चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, तब वो जीत दर्ज नहीं कर पाई थीं। क्रूस की शिक्षा की बात करें तो वो सिर्फ 12वीं पास हैं। हालांकि, उन्होंने 24 साल तक NGO में काम किया है। फिलहाल वो एक स्कूल चलाती हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, क्रूस के पास एक बंगले के अलावा 3 लग्जरी कारे हैं, जिनकी कीमत 55 लाख रुपए से ज्यादा है। क्रूस के पास करीब 13 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।

ये भी देखें : 

त्रिपुरा-नागालैंड में BJP की जीत की 10 बड़ी वजहें, कहीं विकास को बनाया मुद्दा तो कहीं इन 3 वर्गों पर किया फोकस

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?