Published : Sep 17, 2023, 07:15 AM ISTUpdated : Sep 17, 2023, 11:57 AM IST
PM Modi Birthday: नरेंद्र मोदी 73 साल के हो गए हैं। मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में दामोदरदास मोदी और हीराबेन के घर हुआ। मोदी पहले संघ से जुड़े और बाद में राजनीति में आए। 73वें बर्थडे पर देखते हैं उनके सबसे डिफरेंट लुक।
पीएम मोदी की पॉलिटिक्स में शुरुआत महज 8 साल की उम्र में हुई। मोदी लक्ष्मणराव इनामदार के मार्गदर्शन में RSS के जूनियर कैडेट बने, जो बाद में उनके गुरु भी बने।
218
1958 में दिवाली के दिन गुजरात RSS के पहले प्रांत प्रचारक लक्ष्मणराव इनामदार उर्फ वकील साहब ने मोदी को बाल स्वयंसेवक की शपथ दिलाई थी।
318
लालकृष्ण आडवाणी नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक गुरु हैं। 90 के दशक में मोदी ने आडवाणी की रथ यात्रा के दौरान भी बड़ी भूमिका निभाई थी।
418
1967 में 17 साल की उम्र में नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और उसी साल उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सदस्यता ली। इसके बाद 1974 में वे नव निर्माण आंदोलन में शामिल हुए।
518
इस तरह सक्रिय राजनीति में आने से पहले मोदी कई सालों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे। संघ के रास्ते ही 1987 में वो BJP में शामिल हो गए।
618
साल 1988-89 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई का महासचिव बनाया गया। मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका निभाई थी।
718
मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी भी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। इस पद पर वो अक्टूबर 2001 तक रहे।
818
2001 में गुजरात में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से 20 हजार लोग मारे गए। इस दौरान राजनीतिक दबाव के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को इस्तीफा देना पड़ा।
918
इसके बाद उनकी जगह नरेंद्र मोदी को CM बनाया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद तो मोदी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
1018
2012 आते-आते बीजेपी में मोदी का कद इतना बड़ा हो चुका था कि पार्टी अब उन्हें देश के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखने लगी थी।
1118
2013 में नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी और एनडीए ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया। इसके बाद 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही बीजेपी ने लोकसभा चुनाव लड़ा और प्रचंड जीत हासिल की।
1218
जनता ने मोदी को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया और मई, 2014 में वो देश के 14वें प्रधानमंत्री बने। 5 साल तक काम करने के बाद 2019 में उनके नेतृत्व में बीजेपी ने पहले से भी ज्यादा सीटें हासिल कीं।
1318
नरेन्द्र मोदी को बचपन में नरिया कहकर बुलाया जाता था। उनके पिता की वड़नगर रेलवे स्टेशन पर चाय की छोटी-सी दुकान थी।
1418
मोदी की स्कूली पढ़ाई वड़नगर के भगवताचार्य नारायणचार्य स्कूल से हुई। वे बचपन से ही स्कूल में एक्टिंग, वाद-विवाद और नाटकों में भाग लेते थे।
1518
बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि नरेन्द्र मोदी एक बार शर्मिष्ठा तालाब से घड़ियाल का एक बच्चा पकड़ लाए थे। बाद में मां के समझाने पर उन्होंने उसे वापस तालाब में छोड़ा था।
1618
नरेन्द्र मोदी कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद जरूर लेते थे। 2014 और 2019 के चुनाव में जीत के बाद भी वो मां के पास पहुंचे थे।
1718
कम लोग ही जानते होंगे कि मोदी जब संघ में थे तो उन्होंने अपने कुर्ते की बांह छोटी करवा ली थी, ताकि वो गंदी न हो। आगे चलकर यही 'मोदी ब्रांड कुर्ता' बन गया।
1818
नरेंद्र मोदी 1947 में देश की आजादी के बाद पैदा हुए पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के X (Twitter) पर करीब 92 मिलियन (9.2 करोड़) फॉलोअर्स हैं।