झारखंड में मिले पैसे तो PM ने बोले-'कहीं ऐसा तो नहीं कि कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली ने देश भर में बना रखे हैं काली कमाई के गोदाम'

Published : May 06, 2024, 06:51 PM ISTUpdated : May 06, 2024, 06:53 PM IST
PM Narendra Modi in Andhra Pradesh

सार

नरेंद्र मोदी ने झारखंड में मिले 30 करोड़ रुपए को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि कहीं कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली ने पूरे देश में काली कमाई के गोदाम तो नहीं बना रखे हैं।

राजमुंदरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड के रांची में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से मिले 30 करोड़ रुपए को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी ने सवाल किया कि जिनके पास भी पैसे की मिलते हैं वो कांग्रेस के प्रथम परिवार (गांधी परिवार) का करीबी क्यों होता है। क्या कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली (गांधी परिवार) ने देश भर में काली कमाई के गोदाम तो नहीं बना रखे हैं?

नरेंद्र मोदी ने कहा, "10 साल पहले कांग्रेस ने देश को कहां पहुंचा दिया था। जब कांग्रेस केंद्र सरकार में थी भारत की चर्चा घोटालों के लिए होती थी। ये कांग्रेसवाले, इंडी अलायंस वाले, गुस्से में आएदिन ईडी-ईडी चिल्लाते रहते हैं। आप जानते हैं ऐसा ये क्यों करते हैं? इसका जवाब आज पूरा देश टीवी पर देख रहा है। झारखंड में ईडी ने नोटों के पहाड़ खोदकर निकाले हैं। कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से नोटों का पहाड़ निकला है। कांग्रेसवालों ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था। ये पहला मौका नहीं है। इसके पहले भी कांग्रेस के एक सांसद के पास से नोटों का इससे भी बड़ा पहाड़ मिला था। इतने नोट हैं कि मशीनें भी गिनते-गिनते थक जाती हैं।"

जिनके पास से पैसे मिल रहे वो कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के करीबी क्यों?

पीएम ने कहा, “आज मैं देश के सामने एक और संयोग की बात करूंगा। आखिर ऐसा क्यों है कि जिनके पास से भी नोटों के पहाड़ मिलते हैं वो कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के करीबी होते हैं। ऐसा क्यों होता है? कहीं ऐसा तो नहीं कि जो पैसे पकड़े जा रहे हैं। वो कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे। कहीं ऐसा तो नहीं कि कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली ने देश भर में ऐसे ही काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं। देश कांग्रेस शहजादे से जरूर जानना चाहता है।"

यह भी पढ़ें- 'झारखंड में मिले नोटों के पहाड़, चोरी किया माल पकड़ रहा मोदी': नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा, "मोदी जब इनकी काली कमाई पकड़ लेता है तो ये मोदी को गालियां देते हैं। मोदी को गालियों की नहीं, गरीब की चिंता है। उस गरीब की जिसका पैसा इन भ्रष्टाचारियों ने लूटा है। इसलिए मोदी कानूनी सलाह ले रहा है। अभी तो ईडी ने ही सिर्फ सवा लाख करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है अगर पूरा मिलाकर देखेंगे तो कई लाख करोड़ रुपए जब्त हुए हैं। मैं कानूनी राय ले रहा हूं कि जिनसे लूटा गया है उनको पैसे कैसे लौटाया जा सकता है। पहले भी मोदी ऐसे ही 17 हजार करोड़ रुपए उसके हकदारों को लौटा चुका है।”

यह भी पढ़ें- ओडिशा: पीएम मोदी का भाषण सुनने उमड़ा जनसैलाब, पंडाल के अंदर से ज्यादा मैदान में दिखे लोग

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली