
लोकसभा चुनाव-2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा किसी चीज पर जोर दे रहे हैं तो वो है 'मोदी की गारंटी'। अपने 10 साल के कामकाज को लेकर वो जनता के बीच जा रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान राजेश कालरा, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एशियानेक्स्ट डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, अजीत हनमक्कानवार, एडिटर एशियानेट सुवर्णा न्यूज और सिंधु सूर्यकुमार, एग्जीक्यूटिव एडिटर, एशियानेट न्यूज ने देश के हर बड़े मुद्दे से जुड़े सवाल किए, जिनका पीएम ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
केरल सरकार को ‘मंदिर’ नाम से आपत्ति
पीएम मोदी ने कहा- हमने आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाम से योजना बनाई। बजट से हमको उस काम के लिए पैसा मिला हुआ है। अब केरल ने कह दिया मंदिर नहीं लिखेंगे। मंदिर का मतलब पूजा घर नहीं है। आप मेरे यहां बड़ौदा में जाइए, हाईकोर्ट को वहां न्याय मंदिर कहते हैं। हमारे यहां पहले जो बच्चे प्री-प्राइमरी में जाते थे तो उसे बाल मंदिर बोलते थे। अब बाल मंदिर कोई पूजा की जगह थोड़ी है। तो ये सामान्य टर्मिनोलॉजी है और वो कहते हैं कि हम नहीं करेंगे। अब ये तरीका जो है, वो नफरत का वातावरण है।
PM Modi with Asianet News: Watch Full Interview
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.