PM Modi Interview: 26 अप्रैल के बाद राहुल गांधी को लेकर मोदी ने की बड़ी भविष्यवाणी

Published : Apr 21, 2024, 03:00 PM ISTUpdated : Apr 25, 2024, 12:36 PM IST
PM modi prediction on Rahul Gandhi

सार

पीएम मोदी ने हाल ही में Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस के युवराज अपने लिए दूसरी सीट तलाश रहे हैं।

लोकसभा चुनाव-2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा किसी चीज पर जोर दे रहे हैं तो वो है 'मोदी की गारंटी'। अपने 10 साल के कामकाज को लेकर वो जनता के बीच जा रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान राजेश कालरा, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एशियानेक्स्ट डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, अजीत हनमक्कानवार, एडिटर एशियानेट सुवर्णा न्यूज और सिंधु सूर्यकुमार, एग्जीक्यूटिव एडिटर, एशियानेट न्यूज ने देश के हर बड़े मुद्दे से जुड़े सवाल किए, जिनका पीएम ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

क्या है राहुल गांधी को लेकर मोदी की बड़ी भविष्यवाणी

पीएम मोदी ने कहा- अब आप साउथ में देखिए क्या हाल है। कांग्रेस के युवराज उत्तर से भागकर दक्षिण में आश्रय लेते हैं। वायनाड निकल गए। इसबार उनकी हालत ये है कि वो इंतजार कर रहे हैं कि जैसे ही 26 अप्रैल को वायनाड की पोलिंग हो जाएगी वे अपने लिए किसी और सीट की घोषणा करेंगे। वो दूसरी सीट की तलाश में हैं। ये पक्का लिखकर रखिए मेरे शब्द।

PM Modi with Asianet News: Watch Full Interview

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान