PM Modi Interview: कांग्रेस को लेकर PM मोदी की कौन सी भविष्यवाणी एक महीने में ही हो गई सच

Published : Apr 21, 2024, 04:00 PM ISTUpdated : Apr 25, 2024, 12:37 PM IST
PM Modi Prediction on Congress

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान बताया कि उन्होंने कांग्रेस को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की थी, जो महीनेभर में ही सच हो गई।

लोकसभा चुनाव-2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा किसी चीज पर जोर दे रहे हैं तो वो है 'मोदी की गारंटी'। अपने 10 साल के कामकाज को लेकर वो जनता के बीच जा रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान राजेश कालरा, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एशियानेक्स्ट डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, अजीत हनमक्कानवार, एडिटर एशियानेट सुवर्णा न्यूज और सिंधु सूर्यकुमार, एग्जीक्यूटिव एडिटर, एशियानेट न्यूज ने देश के हर बड़े मुद्दे से जुड़े सवाल किए, जिनका पीएम ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

कांग्रेस के बड़े नेता अब चुनाव नहीं लड़ेंगे, सीधे राज्यसभा जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- मैंने एक बार पार्लियामेंट में घोषणा की थी कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता अब लोकसभा लड़ने वाले नहीं हैं, वे राज्यसभा में जाएंगे और मेरे कहने के एक महीने बाद ही उनके सबसे बड़े नेता को राज्यसभा से आना पड़ा, लोकसभा छोड़नी पड़ी। तो ये पराजय पहले से स्वीकार कर ली है। इसलिए मैं इस बार पूरी तरह आश्वस्त हूं।

PM Modi with Asianet News: Watch Full Interview

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान