केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लांच किया नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2022

Published : Oct 20, 2022, 04:58 PM ISTUpdated : Oct 20, 2022, 05:07 PM IST
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लांच किया नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2022

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2022 लांच कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा यानी एनसीएफ 2022 का शुभारंभ किया है। फाउंडेशनल स्टेज के लिए NCF 2022 का शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका खोलने का भी शुभारंभ किया।  

National Curriculum Framework Launched By Education Minister. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2022 लांच कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा यानी एनसीएफ 2022 का शुभारंभ किया है। फाउंडेशनल स्टेज के लिए NCF 2022 का शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका खोलने का भी शुभारंभ किया गया है।

क्या है उद्देश्य
नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2022 को लांच कर दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी शुरूआत की है। शिक्षा मंत्री ने फाउंडेशनल स्टेज के लिए NCF 2022 लॉन्च किया है। NCF के साथ-साथ केन्द्रीय विद्यालय में बालवाटिका का भी शुभारंभ किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी एनईपी 2020 द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2022 तैयार की गई है। इसके अनुसार पाठ्यक्रम में 4 क्षेत्र शामिल होंगे। इसमें स्कूली शिक्षा, प्रारंभिक बचपन और शिक्षा, शिक्षक शिक्षा और वयस्क शिक्षा को शामिल किया गया है। फाउंडेशनल स्टेज के लिए NCF 2022 को आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लॉन्च किया गया है। जिनके पास शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता का भी  पोर्टफोलियो है। एनसीएफ 2022 के शुभारंभ पर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सुभाष सरकार और डॉ राजकुमार रंजन सिंह भी मौजूद रहे। 

बालवाटिका का उद्घाटन
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने बालवाटिका का भी उद्घाटन किया। केन्द्रीय विद्यालयों में बालवाटिका आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्य के समान होगी। इसका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करना है। फाउंडेशनल स्टेज के लिए NCF 2022 0 से 8 साल के बच्चों की शिक्षा के लिए है। प्रारंभिक चरण के बाद यह शुरू होगा। इस एनसीएफ का मुख्य फोकस बचपन की देखभाल और शिक्षा देने पर होगा। NCF 2022 को आगे 4 पाठ्यक्रम ढांचे में विभाजित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCFSE), प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCFECCE), शिक्षक शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCFTE) और वयस्क शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा तैयार की गई है। 

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय स्तर पर एनसीएफ 2022 के लिए सर्वेक्षण किया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी एनसीएफ से संबंधित सर्वेक्षण करने को कहा गया। एनसीएफ 2022 और इसके 4 भागों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एकत्र की गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें

आइए हम स्वच्छ हवा में सांस लें, मिठाई पर अपना पैसा खर्च करें...SC ने पटाखों पर प्रतिबंध हटाने से किया इनकार

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?