केरल में उड़ान के दौरान नौसेना का ग्लाइडर-INS गरूड़ हुआ क्रेश, हादसे में दो नौसेना अफसरों की मौत

Published : Oct 04, 2020, 01:15 PM IST
केरल में उड़ान के दौरान नौसेना का ग्लाइडर-INS गरूड़ हुआ क्रेश, हादसे में दो नौसेना अफसरों की मौत

सार

केरल के कोच्ची में रविवार को एक बड़े हादसे में नौसेना के दो अधिकारियों की जान चली गई। दरअसल नौसेना के दोनों अफसर ट्रेनिंग एक्सरसाइज के लिए एक छोटी फ्लाइट पर निकले थे लेकिन उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही ग्लाइडर गरूड़ एयर स्टेशन से कुछ  दूरी पर जाकर क्रेश हो गया।   

कोच्ची. केरल के कोच्ची में रविवार को एक बड़े हादसे में नौसेना के दो अधिकारियों की जान चली गई। दरअसल नौसेना के दो अफसरों ने कोच्ची के नेवल एयर स्टेशन पर ग्लाइडर-INS गरूड़ से सुबह करीब 7 बजे उड़ान भरी थी। ये दोनों ही अफसर ट्रेनिंग एक्सरसाइज के लिए एक छोटी फ्लाइट पर निकले थे लेकिन उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही ग्लाइडर गरूड़ एयर स्टेशन से कुछ  दूरी पर जाकर क्रेश हो गया। नौसेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक, यह फ्लाइट थोप्पमडी BOT ब्रिज पर क्रेश हुई।

नौसना प्रवक्ता ने बताया कि हादसा नौसेना के ग्लाइडर में तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। अफसरों की पहचान लेफ्टिनेंट राजीव झा (39) और सुनील कुमार (29) के तौर पर हुई है। जब दुर्घटना हुई, उस समय BOT ब्रिज पर कईं लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उन्होंने ही हार्बर पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी है। घटना का पता चलते ही नौसेना की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों अफसरों को नौसेना के अस्पताल INS संजीवनी तक पहुंचाया है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO का PSLV-C62 मिशन सफल
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट