पीएम मोदी ने क्यों टाल दिया NDA सांसदों का डिनर कार्यक्रम? क्या है कारण?

Published : Sep 07, 2025, 11:05 AM IST
pm modi

सार

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक आवास पर NDA सांसदों के लिए डिनर आयोजित किया जाना था। यह डिनर पार्टी 8 सितंबर को होनी थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की असली वजह क्या है।

PM Modi Dinner Cancelled: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले NDA सांसदों के लिए आयोजित डिनर रद्द कर दिए गए हैं। 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर NDA सांसदों के लिए रात्रिभोज होने वाला था। इससे पहले, 6 सितंबर को BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर राजग सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जाना था। लेकिन देश के कई हिस्सों, खासकर पंजाब और उत्तर भारत में भारी बाढ़ के कारण ये कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

पंजाब में बाढ़ का कहर

इस साल मानसून ने पूरे उत्तर भारत में हाहाकार मचा दी है। इस समय पंजाब में स्थिति काफी गंभीर है। यहां अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अमृतसर, बठिंडा, होशियारपुर और लुधियाना जैसे शहरों में बाढ़ का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी भारी बारिश और भूस्खलन की चपेट में हैं। हिमाचल में 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस कारण निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं। इस विनाशकारी स्थिति ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

300 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

हिमाचल प्रदेश में इस साल बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पंजाब में कई वर्षों के बाद इतनी भारी बारिश हुई कि 43 लोगों की जानें चली गईं। पंजाब में बाढ़ की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरे प्रदेश में तीन लाख हेक्टेयर फसल पानी में डूब चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को लगातार बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान पर चिंता जताई और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि इस साल मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं की खबरें सुनकर उन्हें हर बार गहरा दुख हुआ। पहाड़ों में बादल फटना और मैदानी इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मची है जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम और देश के कई हिस्सों में मौत और नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: गुजरात: पावागढ़ शक्ति पीठ में कार्गो रोपवे गिरने से 6 की मौत, देखें हादसे के बाद के वीडियो

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पायलट को मारने पर उतारू हुए यात्री, इंडिगो की किस फ्लाइट में और क्यों मचा हंगामा
कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड