Morning Roundup 7 Sept 2025: अनुपर्णा रॉय ने 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार, पढ़ें सुबह की 5 बड़ी खबरें

Published : Sep 07, 2025, 08:18 AM IST
Big news of 7 september 2025

सार

भारत में साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। वहीं, इटली में 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में अनुपर्णा रॉय को उनकी फिल्म सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है।

आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक काल दोपहर 12:19 बजे से

आज साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे भारत में भी देखा जा सकेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे अशुभ समय माना जाता है और इसके साथ ही सूतक काल भी रहेगा।इससे कुछ लोगों को लाभ होगा तो वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में NDA सांसदों से करेंगे मुलाकात

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में आज नई दिल्ली में संसद परिसर में भाजपा सांसदों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इस दौरान सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव की जानकारी दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को GST सुधारों के लिए सम्मानित करने की योजना भी है।

बारिश से मची तबाही, अब तक 500 से अधिक मौतें, करोड़ों का हुआ नुकसान

खराब मौसम, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्यों में तबाही हुई है। जम्मू-कश्मीर में 123 लोगों की मौत हो चुकी है, हरियाणा में 24 से अधिक मौतें और फसलें बर्बाद हुई हैं। हिमाचल में ढाई महीनों में 360 से ज्यादा लोगों की जान गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 3900 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: गुजरात: पावागढ़ शक्ति पीठ में कार्गो रोपवे गिरने से 6 की मौत, देखें हादसे के बाद के वीडियो

अनुपर्णा रॉय ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

इटली में 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भारत ने इतिहास रचा। फिल्ममेकर अनुपर्णा रॉय को उनकी फिल्म सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज के लिए ओरिजोंटी सेक्शन में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

गोरखपुर मार्ग से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने की घोषणा

रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर मार्ग से तीन नई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मऊ से उधना, सीतामढ़ी से आनंद विहार और गोमतीनगर से बेंगलुरु के बीच चलेंगी। यह फैसला दशहरा, दीपावली और छठ के समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!