गुजरात के पावागढ़ के शक्तिपीठ में कार्गो रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा शनिवार दोपहर 3:30 बजे हुआ। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Gujarat Cargo Ropeway Collapses: गुजरात के पावागढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ में एक कार्गो रोपवे के गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। रोपवे का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए होता था। हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हादसे के बाद मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार रोप के टूटने से हादसा हुआ। पंचमहल के कलेक्टर अजय दहिया ने बताया कि मुख्य रूप से माल ढुलाई के लिए इस्तेमाल होने वाला रोपवे गिरा है। हादसे के वक्त छह लोग उसमें सवार होकर नीचे उतर रहे थे। मृतकों में दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो मजदूर और दो अन्य लोग शामिल हैं। टक्कर पहाड़ी की तलहटी के पास, केबल के पहले टावर के करीब हुई। 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हादसा क्यों हुआ? यह पता करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि केबल कितनी ऊंचाई से गिरी।

Scroll to load tweet…

800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है पावागढ़ शक्तिपीठ

पावागढ़ पहाड़ी चंपानेर से तीन चरणों में निकलती है। इसका पठार 1,471 फीट की ऊंचाई पर है। पहाड़ी की चोटी पर देवी काली को समर्पित महाकालिका मंदिर स्थित है। पावागढ़ शक्तिपीठ पंचमहल जिले के पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर जमीन से लगभग 800 मीटर ऊपर स्थित है। यहां तक जाने के लिए तीर्थयात्री लगभग 2,000 सीढ़ियां चढ़ते हैं। 

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर टिकट कंफर्म कराने की टेंशन खत्म! चलेंगी स्पेशल ट्रेनें और बसें, देखें पूरी लिस्ट

तीर्थयात्री केबल कार का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मंदिर तक सामान पहुंचाने के लिए कार्गो रोपवे भी बना है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण सुबह से ही रोपवे को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। शक्तिपीठ देवी काली को समर्पित है। यहां हर साल लगभग 25 लाख भक्त आते हैं।