NEET-PG Counselling: एम्स के डॉक्टर काम पर लौटे, पर FORDA की हड़ताल जारी रहेगी, SC पहुंचा झूमाझटकी का मामला

Published : Dec 29, 2021, 07:34 AM ISTUpdated : Dec 29, 2021, 10:52 AM IST
NEET-PG Counselling: एम्स के डॉक्टर काम पर लौटे, पर FORDA की हड़ताल जारी रहेगी, SC पहुंचा झूमाझटकी का मामला

सार

नीट पीजी काउंसलिंग (NEET-PG Counselling) में देरी के खिलाफ हड़ताल पर डटे डॉक्टरों में से दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर आज से काम पर लौट आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द काउंसिलिंग कराने का भरोसा दिलाया है। हालांकि FORDA की हड़ताल जारी रहेगी।  

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया(Mansukh Mandaviya) के आश्वासन के बाद दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर 29 दिसंबर से काम पर लौट आए। हालांकि फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन(FORDA) की देशव्यापी हड़ताल जारी रहेगी। यह संस्था देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर के वेलफेयर से जुड़ी है। नीट पीजी काउंसलिंग (NEET-PG Counselling) में देरी के खिलाफ डॉक्टर 12 दिनों से हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए 29 दिसंबर को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया था।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झड़प का मामला
रेजिडेंट डॉक्टरों की पुलिस से झड़प का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील विनीत जिंदल ने यह याचिका दाखिल करते हुए ओमिक्रोन का हवाल देकर कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर सरकार उचित कदम उठाए। साथ ही उन पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ बदतमीजी की है।

एम्स डॉक्टरों ने हड़ताल का समर्थन किया था
सोमवार को पैदल मार्च के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इस पर डॉक्टरों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने रेजिडेंट डॉक्टरों से मुलाकात के बाद पुलिस कार्रवाई की निंदा की थी। डॉक्टरों ने दावा किया है कि पुलिस ने करीब 2500 डॉक्टरों को हिरासत में लिया। इससे नाराज होकर उन्होंने सफदरगंज अस्पताल से मार्च निकाला और सरोजनी नगर थाने का घेराव किया।

हड़ताल का असर देशभर में दिखेगा
चूंकि FORDA की हड़ताल जारी रहेगी, लिहाज देशभर के अस्पतालों में व्यवस्थाएं गड़बड़ाने की आशंका है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने एक बयान के जरिये कहा था कि डॉक्टरों के खिलाफ #Delhi पुलिस द्वारा क्रूर बल के विरोध में 29 दिसंबर, 2021 को सुबह 8 बजे से देश भर में सभी स्वास्थ्य सेवाओं से पूरी तरह से वापसी का आह्वान किया गया है।

12 दिनों से विरोध जता रहे हैं डॉक्टर
रेजिडेंट डॉक्टर पिछले 12 दिनों से विरोध प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। नीट पीजी काउंसलिंग (NEET-PG Counselling) का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। 27 दिसंबर को डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट का घेराव करने के मकसद से पैदल मार्च निकाला था। लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। कहा जा रहा है कि इस दौरान पुलिस और डॉक्टरों के बीच झूमाझटकी भी हुई।

यह भी पढ़ें
दिल्ली में खत्म नहीं हुई डॉक्टरों की हड़ताल, काउंसलिंग का मुद्दा किनारे कर सरकार के सामने रखीं ये दो मांगें
Delhi Doctors Strike : पुलिस का दावा - नहीं किया लाठीचार्ज, डॉक्टर बोले - हड़ताल जारी, लिखित में माफी मांगें

pic.twitter.com/yE5waHecAz

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: महिला आरक्षण से US-ईरान युद्ध तक-सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट
राघव चड्ढा की Z+ सिक्योरिटी हटी, पंजाब की AAP सरकार का चौंकाने वाला कदम