
नई दिल्ली। 28 साल के एक आदमी ने अपनी महिला दोस्त के साथ एक सप्ताह तक रेप किया। इस दौरान उसने महिला को बेहद बेदर्दी से प्रताड़ित किया। वह महिला के शरीर पर गर्म दाल डाल देता था। घटना नई दिल्ली की है। आरोपी महिला के साथ रह रहा था। हॉस्पिटल में महिला का इलाज किया गया। उसके शरीर 20 से अधिक जख्म हैं।
महिला पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली है। प्रताड़ित किए जाने के चलते महिला को गहरे जख्म लगे हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी महिला के शरीर पर गर्म दाल डाल देता था। 28 साल के आरोपी का नाम पारस है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को हाल ही में हॉस्पिटल से छुट्टी मिली है।
पारस के साथ एक महीने से रह रही थी महिला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला पारस के साथ दक्षिण दिल्ली के नव सराय इलाके में किराये के घर में करीब एक महीने से रह रही थी। पारस के साथ पिछले 3-4 महीने से उसकी दोस्ती थी। 30 जनवरी को नव सराय पुलिस स्टेशन को फोन पर जानकारी मिली थी कि एक महिला को उसका साथी प्रताड़ित कर रहा है।
पारस ने किया था जॉब खोजने में मदद का वादा
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने महिला को मुक्त कराया और इलाज के लिए उसे AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया। 2 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। महिला द्वारा पुलिस में दिए गए बयान के अनुसार वह जनवरी की शुरुआत में घरेलू नौकरानी के काम के लिए बेंगलुरु जाने की योजना बना रही थी। वह दिल्ली में पारस से मिली थी। पारस ने उसे जॉब खोजने में मदद करने का वादा किया था। उसे दिल्ली में रहने के लिए कहा था।
यह भी पढ़ें- ये कैसे पति-पत्नी, मैरिज एनिवर्सरी पर होटल में खाया खाना, फिर खेली खून की होली, पत्नी की मौत, पति अस्पताल में भर्ती
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला फोन पर आरोपी के संपर्क में आई थी। पीड़िता की शिकायत पर 30 जनवरी को IPC की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 376 (बलात्कार) और 377 (सोडोमी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पारस मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। वह दिल्ली में एक स्थानीय भोजनालय में रसोइया का काम करता था। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- Delhi Student: दिल्ली में MBBS की पढ़ाई करने वाली 23 साल के छात्रा ने की आत्महत्या! जांच में जुटी पुलिस
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.