देश के अलग-अलग राज्यों से मंगाया गया है मैटेरियल
नए संसद भवन के निर्माण में कौन सा मैटेरियल कहां से आया है, यह भी जानना जरूरी है। जानकारी के अनुसार सागौन की लकड़ी- महाराष्ट्र के नागपुर से लाई गई है। बलुला लाल व सफेद पत्थर- राजस्थान के सरमथुरा से लाया गया है। बिछाने के लिए कालीन- यूपी के मिर्जापुर से मंगाया गया है, जबकि लकड़ी के फर्श के लिए त्रिपुरा-अगरतला से बांस मंगाया गया है।