
Indigo Flight Assault. सोशल मीडिया पर इंडिगो फ्लाइट हमले को लेकर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान फ्लाइट में मौजूद एक महिला यात्री ने यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूरे घटनाक्रम को समझाती नजर आ रही है। यात्रियों ने दावा किया है कि वह हमला गलत था, जबकि पायलट ने कहा कि फ्लाइट में देरी के लिए पैसेंजर्स ही जिम्मेदार थे और इसमें क्रू मेंबर्स की कोई गलती नहीं थी। अब नए वीडियो ने पूरी कहानी में नया ट्विस्ट ला दिया है।
क्या थी इंडिगो फ्लाइट में मारपीट की घटना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें इंडिगो फ्लाइट में देरी को लेकर यात्री और पायलट के बीच मारपीट की घटना दिख रही है। रिपोर्ट्स की मानें को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट के टेकऑफ में देरी की वजह से एक यात्री हिंसा पर ऊतारू हो गया और पायलट से मारपीट करने लगा। अब इस मामले में रूसी-भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल एवगेनिया बेल्सकिया ने नया वीडियो जारी किया है। एवगेनिया भी उसी फ्लाइट से सफर कर रही थीं। मॉडल ने वीडियो में यह बताने की कोशिश की है कि आखिरकार किस बात ने उस यात्री को उकसाने का काम किया, जिसके बाद वह हमला हो गया।
क्या कहती हैं रूसी-भारतीय मॉडल
सोशल मीडिया पर एवगेनिया ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वे बता रही हैं कि दिल्ली-गोवा इंडिगो फ्लाइट (6E-2175) को रविवार सुबह 7:30 बजे उड़ान भरनी थी। सभी लोग सुबह 6 बजे ही पहुंच गए थे लेकिन फ्लाइट लेट हो गई। हम सभी एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे। लगभग 10 घंटे के बाद अंततः हमने विमान में एंट्री पा ली लेकिन वहां भी हमें 2-3 घंटे और इंतजार किया। इस देरी की वजह से सभी यात्रियों का धैर्य जवाब दे चुका था। जब लोगों ने क्रू मेंबर से सवाल पूछना शुरू किया तो पायलट ने कहा कि ज्यादा सवाल करोगे तो फ्लाइट और लेट हो जाएगी। यह सही है कि पायलट पर हमला करना गलत था कि ऐसी स्थिति में पायलट को भी धैर्य से जवाब देना चाहिए था। पायलट ने यात्रियों को ही दोषी ठहराने की कोशिश की जिसकी वजह से यह हमला हुआ।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.