National Startup Day: राजनीति में क्यों हैं राजीव चंद्रशेखर? कैसे दुनिया के शिखर पर पहुंच रहा भारत

Published : Jan 16, 2024, 11:22 AM IST
rajeev chandrasekhar

सार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर राजनीति में क्यों हैं, इसका खुलासा उन्होंने खुद ही किया है। नेशनल स्टार्टअप डे के अवसर पर एक इंटरव्यू के दौरान राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वे जनता के लिए, लोगों के जीवन में बदलाव के लिए राजनीति में हैं। 

Rajeev Chandrasekhar. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने नेशनल स्टार्टअप डे के अवसर पर एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे राजनीति में क्यों हैं। उन्होंने नए भारत को लेकर भी अपने विचार रखे। मंत्री बनने के बाद कैसे स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने का काम किया, इस पर भी राजीव चंद्रशेखर ने बड़ी बातें कहीं। उन्होंने बताया कि नया भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जब दुनिया के दूसरे देशों के लोग भारत के विकास की बात करते हैं, प्रगति के मापदंड की बात करते हैं तो अच्छा लगता है।

 

 

पिता की वजह से राजनीति में हैं राजीव चंद्रशेखर

सेना से अपने जुड़ाव के एक सवाल पर राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उनके पिता एयरफोर्स में रहे। इसकी वजह से सेना से, सेना की वर्दी से और सेना के शौर्य से उनका बचपन से ही जुड़ाव रहा है। बताया कि उन्होंने 10 से ज्यादा अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की जिसकी वजह से देश भर में घूमने का मौका मिला। इससे वे भारत को अच्छी तरह से जान पाए। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले और बाद में भी वे पिता जी की कई तस्वीरें अपने साथ रखते हैं, इससे प्रेरणा मिलती है कि देश के लिए वे क्या कर सकते हैं। कहा कि वे राजनीति में इसलिए हैं क्योंकि वे आम लोगों के जीवन में बदलाव ला सकें और देश में बदलाव के वाहक बनें।

 

 

स्टार्टअप्स ने बनाई दुनिया में अपनी साख

मंत्री के तौर पर अपने काम के बारे में बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जब उन्होंने मंत्री पद संभाला तो देश में स्टार्टअप्स की स्थिति अच्छी नहीं थी। उस दौरान ब्रिटेन के कुछ स्टार्टअप्स के अधिकारियों ने मुलाकात की और इसकी शुरूआत भारत में करने का विचार आया। इसके बाद जो हालात बने वह आज पूरी दुनिया में भारत को बहुत आगे रखते हैं। मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 2016 में भारत में सिर्फ 300 स्टार्टअप थे और अब यह बढ़कर 1 लाख 18 हजार से भी ज्यादा हैं। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर लाइव प्रोग्राम के दौरान नए भारत की परिकल्पना और विकास की बातें भी शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: गर्भ गृह में कब विराजेंगे राम लला- जानें 16 से 22 जनवरी तक का पूरा शेड्यूल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह