निर्भया की मां ने कहा, कुलदीप सेंगर और उनकी बेटी के दरिंदों को फांसी दी जाए, इससे कड़ा संदेश जाएगा

Published : Dec 17, 2019, 11:36 AM IST
निर्भया की मां ने कहा, कुलदीप सेंगर और उनकी बेटी के दरिंदों को फांसी दी जाए, इससे कड़ा संदेश जाएगा

सार

 निर्भया केस में दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले 7 साल से न्याय का इंतजार कर रही निर्भया की मां ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली. निर्भया केस में दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले 7 साल से न्याय का इंतजार कर रही निर्भया की मां ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा। विश्वास रखने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। 

आशा देवी ने विधायक कुलदीप सेंगर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों और उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को फांसी मिलती है, तो इससे समाज को एक कड़ा संदेश जाएगा। 

कुलदीप सेंगर को आज होनी है सजा
उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए गए बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मंगलवार को सजा सुनाई जा सकती है। इससे पहले दिल्ली तीस हजारी कोर्ट ने सोमवार को रेप केस में सेंगर को दोषी ठहराया। आरोप था कि सेंगर और उसके साथियों ने 2017 में लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के करीब ढाई साल बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

US Russia Sanctions Bill: ट्रंप का बड़ा वार, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का मंडराया खतरा, जानें क्यों?
Top 10 News Today: CNN पर बैन से Greenland तक बवाल, 51 हजार नौकरियों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ?