नितिन गडकरी क्यों छोड़ना चाहते हैं Politics? बोले-राजनीति अब सत्ता पाने के लिए हो रही

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हमेशा से अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने राजनीति छोड़ने का मन बनाने की बात कहकर हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति अब सत्ता पाने के लिए ही अधिक हो रही है। 
 

Dheerendra Gopal | Published : Jul 25, 2022 1:05 PM IST / Updated: Jul 25 2022, 07:13 PM IST

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक बार फिर अपने बयान से हड़कंप मचा दिया है। इस बार गडकरी ने राजनीति छोड़ने का मन करने की बात एक प्रोग्राम में कही है। नितिन गडकरी ने कहा कि उनका अक्सर राजनीति छोड़ने का मन करता है क्योंकि जीवन के लिए और भी बहुत कुछ है। राजनीति समाजिक परिवर्तन के लिए थी लेकिन अब सत्ता पाने के लिए अधिक हो गई है।

महाराष्ट्र के नागपुर में एक समारोह में उनकी टिप्पणी से हड़कंप मच गया है। राजनीति विश्लेषक, गडकरी के बयान की तरह तरह से विवेचना करने में लगे हुए हैं। कई लोगों का मानना है कि बीजेपी अंदरखाने में सबकुछ ठीक नहीं है जिसकी ओर गडकरी का बयान इशारा कर रहा है। 

Latest Videos

सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश गांधी के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे थे गडकरी

गडकरी, जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश गांधी के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। गडकरी ने कहा कि कई बार मुझे आश्चर्य होता है कि क्या मुझे राजनीति छोड़ देनी चाहिए। जीवन में राजनीति के अलावा और भी बहुत कुछ है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि वह सोचते थे और मानते थे कि राजनीति का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन के लिए होता है लेकिन अब यह सत्ता की तलाश के बारे में अधिक हो गई है।

विधान परिषद के पूर्व सदस्य गिरीश गांधी ने 2014 में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़ दी थी। गडकरी ने कहा कि उन्होंने हमेशा गिरीश-भाऊ को राजनीति से दूर करने का प्रयास किया है। मंत्री ने कहा कि आज हम सत्ता में आने के पूरा जोर लगा रहे हैं। राजनीति सामाजिक-आर्थिक सुधार का एक वास्तविक साधन है, और इसलिए आज के राजनेताओं को समाज में शिक्षा, कला आदि के विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि राजनीति शब्द का क्या अर्थ है, यह समझना चाहिए। क्या यह समाज, देश या सरकार में रहने के कल्याण के लिए है।

यह भी पढ़ें:

100 करोड़ रुपये में बनाते थे राज्यसभा सांसद या गवर्नर! CBI ने बड़े रैकेट का किया भंड़ाफोड़

संसद मानसून सत्र से कांग्रेस के चार सांसद निलंबित, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित

गोवा में कथित अवैध बार मामला: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के तीन नेताओं को भेजी लीगल नोटिस, श्रीनिवास ने खोली पोल

भांग खाने वाला नहीं करता rape-मर्डर या डकैती! BJP MLA का दावा, बोले-सरकार दे भांग को बढ़ावा

द्रौपदी मुर्मु को यहां मिला महज 1 वोट, यशवंत सिन्हा की 3 राज्यों में नहीं हुई बोहनी, देखिए लिस्ट कहां-कौन भारी

Draupadi Murmu की पहाड़पुर से रायसीना हिल तक पहुंचने की अनकहीं दास्तां...आदिवासी बेल्ट की खुशी की क्या है वजह

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
तलाक की जिद पर अड़ी पढ़ी-लिखी महिला और CJI का आंखे खोल देने वाला ज्ञान
Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
गोली लगने के बाद आया अभिनेता गोविंदा का सबसे बड़ा बयान, जानें क्या कहा...