MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • द्रौपदी मुर्मु को यहां मिला महज 1 वोट, यशवंत सिन्हा की 3 राज्यों में नहीं हुई बोहनी, देखिए लिस्ट कहां-कौन भारी

द्रौपदी मुर्मु को यहां मिला महज 1 वोट, यशवंत सिन्हा की 3 राज्यों में नहीं हुई बोहनी, देखिए लिस्ट कहां-कौन भारी

नई दिल्ली। देश को नया राष्ट्रपति (President of India) मिल गया। जीत की तस्वीर साफ होते ही पूरे देश, विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में जश्न का माहौल है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ओडिशा स्थिति गांव पहाड़पुर में तो कई दिनों से जश्न मनाया जा रहा है। पारंपरिक नृत्य-संगीत और पूजा-पाठ का दौर चल रहा है। रायसीना हिल का सफर तय करते हुए ओडिशा की आदिवासी महिला Draupadi Murmu देश की प्रथम व्यक्ति बन चुकी हैं। जीत के ऐलान के बाद पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। आईए जानते हैं कि किसको कितना वोट मिला। किस राज्य में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को मिले केवल एक वोट?

5 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : Jul 22 2022, 12:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

ओडिशा का मयूरभंज जिला अब राष्ट्रीय सुर्खियों का केंद्र है। जिले के पहाड़पुर गांव की द्रौपदी मुर्मु देश की पहली आदिवासी महिला, प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया होंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। गुरुवार को हुई काउंटिंग में NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु ने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया।
 

211

मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। यशवंत सिन्हा इस राउंड में 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल थे। 
 

311

चौथे राउंड में समाप्त हुई गिनती

राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती गुरुवार देर रात 4 राउंड में पूरी हुई। कुल 4754 वोट पड़े थे। गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 अमान्य पाए गए। कुल वोटों का कोटा 5,28,491 था। इसमें द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। इनकी वैल्यू 6 लाख 76 हजार 803 थी। यशवंत सिन्हा को कुल 1877 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 3 लाख 80 हजार 177 रही। 
 

411

मुर्मू को केरल से सिर्फ एक

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केरल से सबसे कम सिर्फ एक वोट मिले। जबकि केरल में यशवंत सिन्हा को 139 वोट मिले। केरल में 140 वोट था। मुर्मु को यूपी से सबसे ज्यादा 287 वोट मिले। जबकि सिन्हा को 111 वोट मिले। यहां 401 वोट थे।
 

511

यशवंत सिन्हा को 3 राज्यों से एक भी वोट नहीं

यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम से एक भी वोट नहीं मिले। नागालैंड में सभी 59 वोट व सिक्किम में सभी 32 वोट द्रौपदी मुर्मु को मिले। आंध्र प्रदेश का भी 173 वोट मुर्मु को ही मिला।
 

611

यशवंत सिन्हा को सबसे अधिक वोट पश्चिम बंगाल से मिले

यशवंत सिन्हा को सबसे अधिक वोट पश्चिम बंगाल से मिला। उन्हें सबसे ज्यादा 216 वोट पश्चिम बंगाल से मिले। 
 

711

द्रौपदी मुर्म ने बटोरे 64 प्रतिशत से अधिक वोट

इस बार राष्ट्रपति चुनाव में वोट प्रतिशत में निर्वाचित राष्ट्रपति को हारे प्रत्याशी के मिले वोटों के दुगुने से थोड़ा कम वोट मिले। वोट प्रतिशत की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू को 64% और यशवंत सिन्हा को 36% वोट मिले।
 

811

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 280 किलोमीटर दूर उपरबेडा में मुर्मू का घर है। यहां मतगणना शुरू होने से पहले ही लोग जश्न के मूड में थे। द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद ग्रामीण पूरे गांव में लड्डू बांटा गया। इसके लिए लगभग 20,000 लड्डू तैयार किए गए थे।

हार के बाद यशवंत सिन्हा ने लेटर लिखकर दी बधाई

द्रौपदी मुर्म की जीत के बाद रनरअप यशवंत सिन्हा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी है। उन्होंने लिखा...मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद करता है-कि भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें।

911

द्रौपदी मुर्मु की जीत को आदिवासी, शोषित व वंचित समाज की जीत के रूप में देखा जा रहा है। आदिवासी क्षेत्रों के लोग बेहद खुश हैं। द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर में पार्षद बनने से पहले एक स्कूली शिक्षिका थीं। वह दो बार विधायक और मंत्री भी बनीं। उन्हें 2016 में झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

1011

द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में 20 जून, 1958 को हुआ था। वह आदिवासी संथाल परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था। द्रौपदी मुर्मू की शादी 1980 में श्याम चरण मुर्मू से हुई। उनके 4 बच्चे (दो बेटे और दो बेटी) हुए, जिनमें से अब सिर्फ एक बेटी ही बची है। मुर्मू के पति के अलावा दो बेटे और एक बेटी अब इस दुनिया में नहीं हैं।

1111

गांव के लोगों को विकास की उम्मीद

गांव पहाड़पुर में सिर्फ आठवीं कक्षा तक का स्कूल है। यहां की महिलाओं का कहना है कि बड़े बच्चों को तीन किलोमीटर दूर बादामपहाड़ जाना पड़ता है, जहां दो कॉलेज के अलावा एक हायर सेकेंडरी स्कूल है। 34 वर्षीय रुक्मणी मुमरू सरपंच हैं। उन्हें उम्मीद है कि सुश्री मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद नियमित पेयजल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा यहां जल्द ही और भी स्कूल होंगे। साथ ही उसकी इच्छा सूची में एक बस है जो लड़कियों को बादामपहाड़ में आगे की पढ़ाई के लिए ले जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

Draupadi Murmu की पहाड़पुर से रायसीना हिल तक पहुंचने की अनकहीं दास्तां...आदिवासी बेल्ट की खुशी की क्या है वजह

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु, पीएम मोदी मिलने पहुंचे, इन हस्तियों ने दी बधाई

राष्ट्रीय दलों के डोनेशन में बेतहाशा गिरावट, चंदा में 41.49% की कमी फिर भी कॉरपोरेट्स की पहली पसंद है BJP

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Recommended image2
Now Playing
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Recommended image3
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़
Recommended image4
गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
Recommended image5
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved