राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब, झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती, तवांग में जवानों ने दिखाई वीरता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती है। हमारे जवानों ने जो वीरता दिखाई है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2022 9:10 AM IST / Updated: Dec 17 2022, 02:57 PM IST

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि चीनियों ने हमारे जवानों को पीटा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को इस मामले में करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती। 

फिक्की में एक संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि गलवान घाटी और तवांग में हमारे जवानों ने जिस तरह से बहादुरी और पराक्रम का प्रदर्शन किया है, उसके लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। हमने कभी भी विपक्ष के किसी नेता की मंशा पर सवाल नहीं उठाया है। हमने केवल नीतियों के आधार पर बहस की है। राजनीति सच्चाई पर आधारित होनी चाहिए। झूठ के आधार पर लंबे समय तक राजनीति नहीं की जा सकती है।

दरअसल, भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में झड़प हुई थी। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद यह इस तरह की पहली बड़ी घटना थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत वैश्विक अच्छाई और समृद्धि के लिए महाशक्ति बनने की इच्छा रखता है। भारत का किसी भी देश की एक इंच भूमि पर कब्जा करने का इरादा नहीं है। 

राहुल गांधी ने दिया था यह बयान
राहुल गांधी ने जयपुर में कहा था, "चीन हमारे जवानों को अरुणाचल प्रदेश में पीट रहा है। इसके बारे में मुझसे सवाल नहीं पूछे गए। चीन ने हिन्दुस्तान के 2000 स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। चीन ने हिन्दुस्तान के 20 जवानों को शहीद किया। चीन का खतरा मुझे साफ दिख रहा है। सरकार इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। इस खतरे को न छिपाया जा सकेगा और न इग्नोर किया जा सकेगा।"

यह भी पढ़ें- चीन से तनातनी के बीच नॉर्थइस्ट जाएंगे PM मोदी, करेंगे 6,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

राहुल गांधी ने कहा, " उनकी (चीन) पूरी तैयारी चल रही है। लद्दाख और अरुणाचल की तरफ उनकी पूरी आक्रामक तैयारी चल रही है। हिन्दुस्तान की सरकार सोयी हुई है। सरकार इस बात को सुनना नहीं चाहती। वे युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। तैयारी किसी घुसपैठ की नहीं है। सरकार घटना के आधार पर काम करती है। सरकार रणनीति के आधार पर काम नहीं करती है।"

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार, बोली-यह उनके परदादा नेहरू का भारत नहीं, मोदी का भारत है...

Read more Articles on
Share this article
click me!