
नोएडा. कभी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में आतंक का पर्याय बने श्रीकांत त्यागी गिरफ्तारी के बाद से बदले-बदले नजर आ रहे हैं। सोसाइटी में महिला को सरेआम गाली देने और बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को रक्षाबंधन के ऐन मौके पर अब अपनी गलती का एहसास हुआ है। त्यागी महिला को अपनी बहन समान मान रहे हैं। भगोड़े गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मंगलवार(9 अगस्त) को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपी त्यागी के साथ तीन और लोगों को यूपी के जिले मेरठ से गिरफ्तार किया है।
वो मेरी बहन के समान है
श्रीकांत त्यागी ने एक मीडिया के सवाल पर कहा कि वो महिला उनकी बहन की तरह थी। उन्हें अपनी गलती का एहसास है। जिस तरह से मुझे बहकाया गया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया, उस पर मुझे खेद है। त्यागी ने कहा-मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। वह मेरी बहन की तरह है। समाज में महिलाओं का सम्मान का स्थान है। इसलिए निश्चित रूप से यह एक गलती है। मुझे इसका एहसास है। मैं उससे माफी मांगने के लिए तैयार हूं। त्यागी ने सफाई दी कि उन्होंने अपने ग्राउंड फ्लोर फ्लैट के बाहर ताड़ के पेड़ लगाए थे। बिल्डर ने ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट खरीदारों को प्राइम लोकेशन चार्ज के रूप में 5 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज किया है। इसके बदले में फ्लैट के बाहर एक ग्रीन एरिया मिलता है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पेपर्स में इसका जिक्र किया गया है। 2019 में वहां ताड़ के पेड़ लगाए थे, लेकिन लोगों ने अतिक्रमण का कहकर आरोप लगाना शुरू कर दिया।
स्वामी प्रसाद मौर्य से रिलेशन पर दी सफाई
स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ उनके कथित संबंधों के बारे में पूछे जाने पर त्यागी ने कहा कि उन्होंने कभी मदद नहीं मांगी। मौर्य ने भी कभी किसी तरह से मदद नहीं की। बता दें कि मौर्य ने 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।
महिला को गाली देने का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन ने त्यागी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। त्यागी के आवास पर एक बुलडोजर ने कथित रूप से अवैध ढांचों को तोड़ा। उन पर राज्य के कड़े गुंडा एक्ट के तहत भी केस लगाए गए हैं। त्यागी ने भाजपा किसान मोर्चा का सदस्य होने का दावा किया था। लेकिन बीजेपी ने उनके साथ किसी भी तरह के जुड़ाव से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें
श्रीकांत से परेशान महिलाओं ने बयां किया अपना दर्द, बाउंसर के साथ स्विमिंग एरिया में घुस जाता था त्यागी
श्रीकांत त्यागी प्रकरण: एक फोन कॉल और त्यागी तक पहुंची नोएडा पुलिस, जानिए कैसे
कौन है श्रीकांत त्यागी जिसने महिला को दी सरेआम गालियां, बीवी ने GF के साथ पकड़ा था रंगेहाथ
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.