नोएडा में महिला से बदसलूकी मामले में वांछित अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके पुराने मामले और छिपने की कहानी खुलकर सामने आने लगी है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी को एक फोन कॉल उसे पुलिस की गिरफ्त में पहुंचाने में मददगार साबित हुई। 

नोएडाः पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। वह जिले के परतापुर क्षेत्र की एक सोसायटी में रह रहे अपने एक रिश्तेदार के घर दुबक कर बैठा था। उसके साथ पुलिस ने 4 और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे मिली पुलिस को लीड
श्रीकांत की फरारी को लेकर पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। पुलिस ने हर जगह, जहां भी उसके होने की सम्भावना थी, दबिश दी। लेकिन, कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। पुलिस ने पहले, बीते शुक्रवार को उसकी पत्नी अनु त्यागी को पूछताछ के लिए बुलाया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अनु को घर भेज दिया। फिर आज सुबह 6 बजे फिर एक बार उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए पुलिस उसके फ्लैट से उसे ले गई। इसके बाद पुलिस ने अनु के मोबाइल को दोबारा खंगाला। तभी पुलिस को उसके छिपे होने की सही जगह की लीड मिल गई। 

सोमवार की रात पत्नी को किया कॉल
मिली जानकारी के अनुसार, श्रीकांत त्यागी नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी से जब फरार हुआ तो वह भंगेल में ही छिपा बैठा था। दो दिन तक वहां छिपे रहने के बाद त्यागी वहां से भागा और मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां छिप गया। जब उसे लगा कि वह सुरक्षित जगह तो उसने अपनी पत्नी अनु को सोमवार रात में कॉल किया। पुलिस को यही बड़ी लीड मिली। उसी इनपुट के आधार पर नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के लिए बना था सिरदर्द
दरसअल, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए 7 टीमों को लगाया था। जिनमें एसटीएफ भी शामिल थी। पहले पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मिली थी। इस बीच, त्यागी का फान करीब आठ से दस बार ऑन-ऑफ हुआ था। 

त्यागी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे
श्रीकांत त्यागी पर नोएडा में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 2 मुकदमे हालिया प्रकरण में थाना फेस-2 में दर्ज हुए। जबकि वर्ष 2007 से 2015 तक त्यागी पर 6 मुकदमे दर्ज हो चुके थे। 

गालीबाज नेता गिरफ्तार: नोएडा पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत त्यागी को धर दबोचा