
NORTH WEST DELHI Lok Sabha Election Result 2024 : दिल्ली की उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया Yogendra Chandolia) को बड़ी सीट मिली है। जबकि कांग्रेस के उदित राज (Udit Raj) को हार का सामना करना पड़ा है।
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- नॉर्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा प्रत्याशी हंस राज हंस ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में हंसराज ने खुद को 10वीं पास बताया था।
- 2019 में हंसराज हंस ने चुनाव आयोग को जो एफीडेविट दिया था, उसके अनुसार इनके पास कुल प्रॉपर्टी की कीमत 13 करोड़ रु., जबकि इन्होंने 04 करोड़ रु. का कर्ज शो किया था।
- भाजपा प्रत्याशी डॉ. उदित राज ने 2014 में नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट पर कमल का फूल खिलाया था। उस दौरान इनके ऊपर 1 केस दर्ज था।
- उदित राज के पास 2014 में कुल प्रॉपर्टी की कीमत 4 करोड़ रु. थी।
- 2009 में नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट पर कांग्रेस को बहुमत मिला था। कृष्णा तीरथ को यहां की जनता ने अपना सांसद चुना था। इनके पास उस दौरान कुल 2 करोड़ रु. की संपत्ती थी।
Note: उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय चुनाव 2019 में यहां पर मतदाता की संख्या कुल 2378995 थी, जबकि 2014 में कुल वोटर्स 2194343 थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प. दिल्ली की सीट पर बीजेपी का कब्जा था। 848663 वोट पाकर हंस राज हंस ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुगन सिंह को हराया था। गगन सिंह को कुल 294766 वोट मिला था। हार का अंतर 553897 वोट था। वहीं, 2014 में उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया और 629860 वोट देकर उदित राज को विजयी बनाया। दूसरे नंबर पर आप प्रत्याशी राखी बिड़ला थी, जिन्हें 523058 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.