
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के सात राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा) के 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। इन राज्यों में भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टियों के बीच चुनावी मुकाबला हुआ है।
अरुणाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024
अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की दो सीटें हैं। यहां पहले चरण में चुनाव हुआ है। यहां 65.46% मतदान हुआ था। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। 2014 के आम चुनाव में भाजपा के किरण रिजिजू ने कांग्रेस के नबाम तुकी को हराकर अरुणाचल पश्चिम में जीत हासिल की थी। अरुणाचल पूर्व में भाजपा के तापिर गाओ ने कांग्रेस के लोवांगचा वांगलाट को 69,948 वोटों से हराया था।
अरुणाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: देखें 2 सीट के रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | अरुणाचल पश्चिम लोकसभा रिजल्ट | किरण रिजिजू | भाजपा |
| 2 | अरुणाचल पूर्व लोकसभा रिजल्ट | तापिर गाओ | भाजपा |
मणिपुर लोकसभा चुनाव 2024
मणिपुर में लोकसभा की दो सीटें हैं। यहां भाजपा, कांग्रेस, वामपंथी पार्टियों और स्थानीय दलों के बीच चुनावी लड़ाई हुई है। इनर मणिपुर में 2019 में भाजपा के डॉ. राजकुमार रंजन सिंह को जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के ओइनम नबकिशोर सिंह थे। 2019 में बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से नागा पीपुल्स फ्रंट के लोरहो एस पफोज को जीत मिली थी। दूसरे स्थान पर भाजपा के हाउलिम शोखोपाओ मेट थे।
मणिपुर लोकसभा चुनाव 2024: देखें 2 सीट के रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | आंतरिक मणिपुर लोकसभा रिजल्ट | अंगोमचा बिमोल अकोईजाम | कांग्रेस |
| 2 | बाह्य मणिपुर लोकसभा रिजल्ट | अल्फ्रेड कनङम एस आर्थर | कांग्रेस |
मेघालय लोकसभा चुनाव 2024
मेघालय में लोकसभा की दो सीटें हैं। यहां पहले चरण में 70.26% मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में राज्य की एक सीट पर कांग्रेस और एक पर एनपीपी (National People's Party) को जीत मिली थी।
मेघालय लोकसभा चुनाव 2024: देखें 2 सीट के रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | शिलांग लोकसभा रिजल्ट | डॉ. रिकी एंड्रयू जे. सिंगकोन | वॉइस ऑफ़ द पीपल पार्टी |
| 2 | तुरा लोकसभा रिजल्ट | सलेंग ए संगमा | कांग्रेस |
मिजोरम लोकसभा चुनाव 2024
मिजोरम के एक लोकसभा सीट मिजोरम में पहले चरण में 54.18% मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में यहां मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार को जीत मिली थी।
मिजोरम लोकसभा चुनाव 2024: देखें 1 सीट के रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | मिजोरम लोकसभा रिजल्ट | रिचर्ड वानलालहमंगईहा | ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट |
नागालैंड लोकसभा चुनाव 2024
नागालैंड में लोकसभा की एक सीट है। यहां पहले चरण में 56.77% मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में नागालैंड लोकसभा सीट से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी को जीत मिली थी।
नागालैंड लोकसभा चुनाव 2024: देखें 1 सीट का रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | नागालैंड लोकसभा रिजल्ट | एस सुपोंगमेरेन जमीर | कांग्रेस |
सिक्किम लोकसभा चुनाव 2024
सिक्किम में लोकसभा की एक सीट है। यहां पहले चरण में 68.06% वोटिंग हुई थी। 2019 के आम चुनाव में इस सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को जीत मिली थी।
सिक्किम लोकसभा चुनाव 2024: देखें 1 सीट का रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | सिक्किम लोकसभा रिजल्ट | इंद्र हंग सुब्बा | सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा |
त्रिपुरा लोकसभा चुनाव 2024
त्रिपुरा में लोकसभा की दो सीटें हैं। त्रिपुरा पश्चिम सीट पर पहले चरम में 79.90% और त्रिपुरा पूर्व सीट पर दूसरे चरण में 77.53% मतदाताओं ने वोट डाला। 2019 के आम चुनाव में राज्य की दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।
त्रिपुरा लोकसभा चुनाव 2024: देखें 2 सीट के रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा रिजल्ट | बिप्लब कुमार देब | भाजपा |
| 2 | त्रिपुरा पूर्व लोकसभा रिजल्ट | कृति देवी देबबर्मन | भाजपा |
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.