Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Result: झारखंड में भाजपा को 8 सीटों पर मिली जीत

Published : Jun 04, 2024, 06:09 AM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 01:10 AM IST
Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Result

सार

झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 14 में से 8 सीटों पर जीत मिली है। जेएमएम को 3 सीटों पर जीत मिली है। 

नई दिल्ली। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है। जेएमएम ने तीन सीटें जीत ली हैं। 

झारखंड में 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में चुनाव हुए। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के बीच मुकाबला हुआ। INDIA में जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा), कांग्रेस और राजद शामिल हैं। राज्य में जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार है।

2019 के आम चुनाव में भाजपा और AJSU गठबंधन को शानदार जीत मिली थी। भाजपा को 11 सीटों पर जीत मिली थी। AJSU पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस और जेएमएम के एक-एक उम्मीदवार को जीत मिली थी।

झारखंड लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 14 सीटों के रिजल्ट

नंबरसीटआगे/विनरपार्टी
1राजमहल लोकसभा रिजल्ट विजय कुमार हांसदाझारखंड मुक्ति मोर्चा
2दुमका लोकसभा रिजल्ट नलिन सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चा
3गोड्डा लोकसभा रिजल्ट निशिकांत दुबे भाजपा
4चतरा लोकसभा रिजल्ट काली चरण सिंहभाजपा
5कोडरमा लोकसभा रिजल्ट अन्नपूर्णा देवीभाजपा
6गिरिडीह लोकसभा रिजल्टचन्द्र प्रकाश चौधरी AJSU
7धनबाद लोकसभा रिजल्ट दुलु महतोभाजपा
8रांची लोकसभा रिजल्ट सजंय सेठ भाजपा
9जमशेदपुर लोकसभा रिजल्टबिद्युत बरन महतोभाजपा
10सिंहभूम लोकसभा रिजल्टजोबा माझी झारखंड मुक्ति मोर्चा
11खूंटी लोकसभा रिजल्ट काली चरण मुंडाकांग्रेस
12लोहरदगा लोकसभा रिजल्ट सुखदेव भगतकांग्रेस
13पलामू लोकसभा रिजल्ट विष्णु दयाल रामभाजपा
14हजारीबाग लोकसभा रिजल्टमनीष जायसवालभाजपा

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास
Big Breaking Assam Election: BJP ने 88 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, CM हिमंत सरमा जालुकबारी से दोबारा मैदान में!