यूपी ही नहीं बिहार-एमपी तक रहेगी हाथरस कांड की गूंज, चुनाव में दलित प्रेम का मुद्दा बना सकते हैं राजनीतिक दल

Published : Oct 04, 2020, 06:05 AM IST
यूपी ही नहीं बिहार-एमपी तक रहेगी हाथरस कांड की गूंज, चुनाव में दलित प्रेम का मुद्दा बना सकते हैं राजनीतिक दल

सार

हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस आक्रामक तेवर बरकरार है। तीन दिन के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद यूपी सरकार को आखिरकार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने की इजाजत देनी पड़ी।

नई दिल्ली. हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस आक्रामक तेवर बरकरार है। तीन दिन के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद यूपी सरकार को आखिरकार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने की इजाजत देनी पड़ी। उत्तर प्रदेश के साथ यह मुद्दा बिहार विधानसभा और मध्य प्रदेश उपचुनावों में भी असर डालेगा। क्योंकि, इस मुद्दे के जरिए कांग्रेस भाजपा को दलित विरोधी के तौर पर पेश कर सकती है। साथ ही पार्टी को अपना परंपरागत वोट की वापसी की उम्मीद जगी है। दलित समाज में इस घटना को लेकर नाराजगी है। यही वजह है कि कांग्रेस कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती।
 
बिहार विधानसभा और मध्यप्रदेश उपचुनावों के बीच कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। क्योंकि, बिहार की 38 आरक्षित सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाती है। वर्ष 2015 के चुनाव में राजद, कांग्रेस और जेडीयू ने एकसाथ चुनाव लड़ा था। इन चुनाव में राजद 14, जेडीयू 10 और कांग्रेस 5 सीट जीतने में सफल रही थी। भाजपा को भी पांच सीट मिली थी। पर इस बार सियासी तस्वीर और गठबंधन के सहयोगी बदल गए हैं।

भाजपा के साथ बसपा को भी घेरने की कोशिश करेगी कांग्रेस 
इस बार जेडीयू और भाजपा एकसाथ चुनाव मैदान में हैं। बसपा भी रालोसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में हैं। इसलिए, कांग्रेस हाथरस कांड को उठाकर भाजपा और जेडीयू के साथ बसपा को भी कटघरे में खड़ा करना चाहती है। क्योंकि, इस मामले को लेकर बसपा बहुत आक्रामक नहीं रही है। जबकि भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार बैकफुट पर है।

उपचुनाव में जीत से खुल सकता है सत्ता में दोबारा वापसी का रास्ता 
मध्य प्रदेश की 28 सीट पर होने वाले उपचुनावों में से 11 सीट आरक्षित हैं। वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इनमें से कई आरक्षित सीट पर बसपा दूसरे नंबर पर रही थी। मप्र उपचुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इन चुनावों में जीत पार्टी की सत्ता में वापसी की राह बना सकती है। इसलिए, कांग्रेस उपचुनावों में दलित मतदाताओं को अपनी तरफ करना चाहती है। उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस हाथरस कांड पर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की चुप्पी का फायदा उठाना चाहती है। पार्टी पूरी मजबूती के साथ 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने की नींव तैयार कर रही है, इसलिए वह यूपी से जुड़े हर मुद्दे को उठाने में सबसे आगे रहती है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ओरियन या चीन का Unitree Go2? AI समिट 2026 में गलगोटियास यूनिवर्सिटी के रोबोडॉग पर क्यों उठे सवाल?
Blinkit Knife Case: क्या ऑनलाइन बिक्री से जुड़ा है डबल मर्डर कनेक्शन? दिल्ली पुलिस का दावा!